mahakumb

अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में फिर सरकार बनाएगी आम आदमी पार्टी

Edited By rajesh kumar,Updated: 05 Dec, 2024 09:28 PM

arvind kejriwal aam aadmi party form government again in delhi

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बरकरार रखेगी और पिछले चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत को दोहराएगी। पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर निर्वाचन क्षेत्र में...

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बरकरार रखेगी और पिछले चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत को दोहराएगी। पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर निर्वाचन क्षेत्र में पदयात्रा अभियान के दौरान केजरीवाल ने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी (आप) को राजधानी में 2020 के विधानसभा चुनावों से भी अधिक सीट पर जीत मिलेगी।

फरवरी 2025 में होंगे चुनाव 
उन्होंने कहा कि विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है, क्योंकि दिल्ली में आप की सरकार होने के बावजूद स्थानीय विधायक भाजपा से हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने हैं। केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 2015 में आप को 67 जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सिर्फ तीन सीट पर जीत मिली थी। वर्ष 2020 में हुए चुनाव में आप को 62 जबकि भाजपा को आठ सीट पर जीत हासिल हुई थी
 

उन्होंने कहा कि दोनों चुनाव में उनकी पार्टी विश्वास नगर सीट नहीं जीत पाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "पिछले 10 साल से यहां भाजपा के विधायक हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बहुत काम किया है, लेकिन यहां कोई मोहल्ला क्लीनिक नहीं है। सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं और यहां से कोई बुजुर्ग व्यक्ति मुफ्त तीर्थ यात्रा पर नहीं गया है।"
 

शर्मा लड़ते बहुत हैं, लेकिन काम करा नहीं पाते- केजरीवाल 
राजधानी में आप की लहर के बावजूद विश्वास नगर सीट पर 2013 से भाजपा के ओ पी शर्मा विधायक हैं। केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "वह (शर्मा) बहुत लड़ते हैं, लेकिन काम नहीं करा पाते। इसलिए अगर आपको ऐसा विधायक चाहिए जो आपका काम करा सके तो आप को वोट दें।" उन्होंने कहा, "पूरी दिल्ली कह रही है कि आप फिर से सत्ता में आ रही है। सीट की संख्या पिछली बार से भी अधिक हो सकती है।"

 

 

 

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!