स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली सीएम आवास पर नहीं फहराया गया तिरंगा, सुनीता केजरीवाल बोलीं- बहुत अफसोस, यह तानाशाही एक...

Edited By Parminder Kaur,Updated: 15 Aug, 2024 11:49 AM

arvind kejriwal wife sunita reaction on no flag was hosting in cm house

आज भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सीएम आवास पर तिरंगा झंडा नहीं फहराए जाने पर अपनी निराशा व्यक्त की है। सुनीता ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर अफसोस जताया है।

नेशनल डेस्क. आज भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सीएम आवास पर तिरंगा झंडा नहीं फहराए जाने पर अपनी निराशा व्यक्त की है। सुनीता ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर अफसोस जताया है।

PunjabKesari
सुनीता केजरीवाल ने लिखा- आज CM आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया। बहुत अफसोस रहा। यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है, लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी। सुनीता का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्रा आतिशी ने एक्स पर लिखा- आज स्वतंत्रता दिवस है, जब 1947 में भारत को अंग्रेजों की तानाशाही से आजादी मिली। सैंकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों लाठियां खाईं, जेल गए और अपनी जान की कुर्बानी दी हमें यह आजादी दिलवाने के लिए। उनके सपनों में भी ऐसा विचार नहीं आया होगा कि एक दिन आजाद भारत में एक चुने हुए मुख्यमंत्री को झूठे मुकदमे में फंसाकर महीनों तक जेल में रखा जाएगा। अबकी बार स्वतंत्रता दिवस पर हम ये प्रण लेते हैं कि आखिरी सांस तक तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!