'हर 10 साल में 30 % बढ़ रही मुस्लिम आबादी', CM हिमंत शर्मा बोले- वृद्धि को रोकने में कांग्रेस निभा सकती है महत्वपूर्ण भूमिका

Edited By Harman Kaur,Updated: 19 Jul, 2024 02:49 PM

assam cm speaks on muslim population

मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘सांख्यिकीय प्रतिचयन' के अनुसार असम में मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘ 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा। यह एक वास्तविकता है और इसे कोई नहीं रोक सकता।'

नेशनल डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके राज्य में मुस्लिम आबादी हर 10 साल में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ रही है और 2041 तक वे बहुसंख्यक हो जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा।

'हर 10 साल में करीब 16 प्रतिशत बढ़ रही है हिंदू समुदाय की आबादी'
मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘सांख्यिकीय प्रतिचयन'' के अनुसार असम में मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘ 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा। यह एक वास्तविकता है और इसे कोई नहीं रोक सकता।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू समुदाय की आबादी हर 10 साल में करीब 16 प्रतिशत बढ़ रही है।

'मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है'
शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा,‘‘ मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। अगर राहुल गांधी जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं तो इस पर काबू पाया सकता है क्योंकि समुदाय केवल उनकी बात सुनता है।'' 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!