असम: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद से चल रहे थे फरार

Edited By Parminder Kaur,Updated: 07 Sep, 2024 10:21 AM

assam two accused of gang raping a minor arrested

असम के नागांव जिले के धींग में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। ये घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी है। यह घटना 22 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार थे।

नेशनल डेस्क. असम के नागांव जिले के धींग में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। ये घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी है। यह घटना 22 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार थे।

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को पड़ोसी राज्य नगालैंड के दीमापुर से और दूसरे को असम के मोरीगांव से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा- "असम पुलिस ने धींग दुष्कर्म मामले के दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।"

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन जब उसे घटनास्थल पर ले जाया गया तो वह भागने की कोशिश में एक तालाब में कूद गया और उसकी मौत हो गई।

घटना के अनुसार, 14 वर्षीय लड़की ट्यूशन क्लास के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। तभी तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद असम में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह और जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका को धींग का दौरा करने और मामले में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!