Atishi होगीं सबसे युवा महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल, इस नेता के नाम है ये रिकॉर्ड

Edited By Yaspal,Updated: 17 Sep, 2024 06:15 PM

atishi will be included in the list of youngest female chief ministers

दिल्ली को कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की आतिशी के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं। आतिशी इस पद पर अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी

नई दिल्लीः दिल्ली को कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की आतिशी के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं। आतिशी इस पद पर अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी। केजरीवाल ने पार्टी विधायकों की एक बैठक में अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। दीक्षित, दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रही थीं, जिन्होंने 1998 से 2013 तक 15 वर्षों तक यह पद संभाला था। वहीं, स्वराज का कार्यकाल 1998 में 52 दिनों का रहा था।

आतिशी (43) दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री होंगी और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के बाद देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री होंगी। दीक्षित 60 साल की आयु में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं, जबकि स्वराज ने 46 साल की उम्र में यह पद संभाला था। आतिशी वर्तमान में दिल्ली मंत्रिमंडल में सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह वित्त, जल, शिक्षा, लोक निर्माण, बिजली, राजस्व, योजना, सेवा, कानून, सतर्कता और अन्य प्रमुख विभागों की मंत्री हैं।

आतिशी ने आम आदमी पार्टी की स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, खासकर केजरीवाल और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं के जेल में बंद रहने के दौरान, जब उन्होंने (आतिशी ने) अन्य नेताओं के साथ मिलकर पार्टी का संचालन किया। केजरीवाल ने मंगलवार शाम उप राज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा, जिससे आतिशी की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया।

पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी ने उप राज्यपाल सक्सेना के साथ बैठक में दिल्ली में नयी सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया है। दीक्षित, दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, क्योंकि वह इसकी सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं और देश में सबसे लंबे समय तक महिला मुख्यमंत्री रही हैं।

दीक्षित ने दिल्ली में कांग्रेस को लगातार तीन चुनावी जीत दिलाई थी। भाजपा नेता स्वराज 1998 में संक्षिप्त अवधि के लिए दिल्ली की पांचवीं मुख्यमंत्री बनी थीं। देश के इतिहास में प्रमुख महिला मुख्यमंत्रियों में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं, जो पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर की नौवीं मुख्यमंत्री रही थीं। वहीं, मायावती, उत्तर प्रदेश की 18वीं मुख्यमंत्री, राबड़ी देवी बिहार की 21वीं मुख्यमंत्री और जयललिता, तमिलनाडु की पांचवीं मुख्यमंत्री रही थीं।

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!