मरीज के रिश्तेदार ने अटेंडेंट्स के साथ मिलकर महिला नर्स के फाड़े कपड़े, फिर की बलात्कार करने की कोशिश

Edited By Utsav Singh,Updated: 18 Aug, 2024 12:09 PM

attendants molested the female nurse and tore her clothes

आगरा के जिला अस्पताल में एक ऐसी घटना घटी जिसने स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को हिला कर रख दिया है। यहाँ एक स्टाफ नर्स और महिला कर्मचारी के साथ मरीज के रिश्तेदारों और अटेंडेंट्स ने छेड़छाड़ और मारपीट की, यहां तक कि महिला कर्मचारी के कपड़े भी...

नेशनल डेस्क : कोलकाता में आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और फिर उसकी हत्या का मामला अभी थमा तक नहीं कि उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी ही घटना सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया। आपको बता दें कि आगरा के जिला अस्पताल में एक ऐसी घटना घटी जिसने स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को हिला कर रख दिया है। यहाँ एक स्टाफ नर्स और महिला कर्मचारी के साथ मरीज के रिश्तेदारों और अटेंडेंट्स ने छेड़छाड़ और मारपीट की, यहां तक कि महिला कर्मचारी के कपड़े भी फाड़ दिए गए और उसे खींच कर ले जाने की कोशिश की गई।

पीड़िता ने जान बचाने के लिए चीख-पुकार मचाई
घटना की शुरुआत उस समय हुई जब मरीज के रिश्तेदारों और अटेंडेंट्स ने नर्स और महिला कर्मचारी को पकड़ लिया। पहले उन्होंने नर्स के साथ बदसलूकी की और फिर महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया। पीड़िता ने जब अपनी जान बचाने के लिए चीख-पुकार मचाई, तो बाकी स्टाफ मौके पर पहुंच गया। इसके बाद ही नर्स और महिला स्टाफ की जान बच पाई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद, जिला अस्पताल में हंगामा मच गया और स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। हालांकि, उन्होंने बाद में अपनी हड़ताल वापस ले ली।

मरीज के अटेंडेंट्स ने उनके कपड़े फाड़ दिए
पीड़ित महिला कर्मचारी, रामवती ने इस घटना के बारे में विस्तार से बताया कि मरीज के अटेंडेंट्स ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उन्हें बलात्कारी तरीके से खींचने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि यह घटना आगरा जिला अस्पताल के फीमेल सर्जिकल वार्ड में रात के लगभग 11 बजे हुई। जब अटेंडेंट्स को बाहर जाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल की महिला कर्मचारियों पर हमला किया। पहली बार हंगामा और मारपीट के बाद, उन्होंने फिर से अपने साथियों के साथ वापस आकर महिला कर्मचारियों पर हमला किया, उनके कपड़े फाड़ दिए और खींचने की कोशिश की। इस घटना ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच गहरी चिंता और गुस्सा पैदा किया है और अगर समय पर अन्य स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचता, तो आगरा जिला अस्पताल में कोलकाता जैसी घटना घटित हो सकती थी।

 

 

 

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!