ऑस्ट्रेलियाई लड़की का दावा- 'डेटिंग के लिए भारतीय लड़के सबसे अच्छे'

Edited By Parminder Kaur,Updated: 15 Oct, 2024 11:55 AM

australian woman bree steele shares her dating experience in india

भारत की डेटिंग कल्चर की चर्चे पूरी दुनिया में हैं। कई देशों में मानना है कि भारतीय लोग ज्यादा रोमांटिक होते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस लड़की ने भारत की डेटिंग कल्चर की प्रशंसा की है।...

नेशनल डेस्क. भारत की डेटिंग कल्चर की चर्चे पूरी दुनिया में हैं। कई देशों में मानना है कि भारतीय लोग ज्यादा रोमांटिक होते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस लड़की ने भारत की डेटिंग कल्चर की प्रशंसा की है। उसने एक भारतीय लड़के को डेट किया और अपने अनुभव को शेयर किया है। ब्री स्टील एक ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवलर और पॉडकास्ट प्रोड्यूसर हैं, जो पिछले एक साल से भारत में घूम रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भारत की डेटिंग कल्चर और ऑस्ट्रेलिया की डेटिंग कल्चर की तुलना की है।

PunjabKesari

ब्री के अनुसार, भारत की डेटिंग कल्चर में गहराई और भावना होती है, जो ऑस्ट्रेलिया में कम देखने को मिलती है। उनके अनुभवों ने इस बात को उजागर किया है कि भारतीय संस्कृति में रिश्तों की अहमियत और रोमांस को किस तरह से देखा जाता है।

भारत में लोगों का व्यवहार अच्छा

ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवलर और पॉडकास्ट प्रोड्यूसर ब्री स्टील ने भारत की डेटिंग कल्चर पर अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पुरुष अक्सर मजाक के जरिए फ्लर्ट करते हैं, जो कभी-कभी मतलबी लगता है। लेकिन भारत में लोग बहुत अच्छे व्यवहार के साथ मिलते हैं और रिश्ते तेजी से आगे बढ़ते हैं। ब्री ने एक पार्टी का उदाहरण दिया, जहां एक लड़के ने अचानक उनका हाथ पकड़ लिया, जो ऑस्ट्रेलिया में कभी नहीं होता।

मुंबई में डेटिंग इवेंट का अनुभव

हाल ही में, ब्री ने मुंबई में एक डेटिंग इवेंट में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे "स्कूल डिस्को" जैसा बताया, जहां महिलाएं एक-दूसरे से और पुरुष भी अपने दोस्तों से बात कर रहे थे। कोई भी घुल-मिल नहीं रहा था, जिससे उन्हें लगा कि भारत में डेटिंग का चलन अभी नया है।

बॉलीवुड का डेटिंग पर असर

ब्री ने यह भी कहा कि भारत में डेटिंग का माहौल बॉलीवुड से काफी प्रभावित है। कई लोग ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे वे फिल्मों की स्क्रिप्ट का अनुसरण कर रहे हों। यहां ऐसा लगता है कि लोग फिल्मों में जो देखते हैं, उसी के अनुसार व्यवहार करते हैं।"

ब्री के अनुसार, भारतीय युवा अब पहली पीढ़ी हैं, जो कैजुअली डेट कर रहे हैं, जबकि पहले ज्यादातर अरेंज मैरिज होती थीं। ऑस्ट्रेलिया जैसे पश्चिमी देशों में डेटिंग का चलन काफी समय से है और वहां के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन पर जोर दिया जाता है, जबकि भारत में यह अभी विकासशील है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!