Breaking




इस बेटी के लिए 'शगनों' की रात हुई काली रात, हाथों में मेहंदी सजाए करती रह गई इंतजार

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 28 Mar, 2025 01:07 PM

baghapurana bride waiting boy s family did not bring the wedding procession

बाघापुराना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक और उसके परिवार ने लड़की के परिवार के साथ धोखा किया। लड़की ने शादी के दिन दुल्हन का लिबास पहनकर, हाथों में मेहंदी और चूड़ा पहनकर इंतजार किया लेकिन लड़के वाले बारात लेकर नहीं आए।

नेशनल डेस्क। बाघापुराना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक और उसके परिवार ने लड़की के परिवार के साथ धोखा किया। लड़की ने शादी के दिन दुल्हन का लिबास पहनकर, हाथों में मेहंदी और चूड़ा पहनकर इंतजार किया लेकिन लड़के वाले बारात लेकर नहीं आए।

न तो आई कोई फोन कॉल और न ही आई बारात

लड़की और उसका परिवार पूरी तरह से शादी की तैयारियों में जुटे थे लेकिन जब लड़के वालों ने न तो कोई फोन कॉल किया और न ही बारात आई। जिसके बाद लड़की और उसके परिवार को यह महसूस हुआ कि धोखा दिया गया है। इसके बाद लड़की के परिवार ने पुलिस थाने सिटी साउथ में शिकायत दर्ज कराई और इंसाफ की मांग की।

 

यह भी पढ़ें: कलयुगी बहू ने सास, ससुर और उनके इकलौते बेटे के साथ कर दिया यह बड़ा कांड, पूरा परिवार हुआ तबाह

 

परिवार ने पुलिस से मांगी मदद 

लड़की के परिवार का कहना था कि 26 मार्च को उनकी बेटी की शादी थी और इस दिन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं लेकिन लड़के के परिवार ने शादी में कोई रुचि नहीं दिखाई। जब उम्मीदें टूट गईं तो लड़की और उसके परिवार ने पुलिस से मदद मांगी।

 

यह भी पढ़ें: महिला को शादी का झांसा देकर DSP लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध और अब दिखाया असली रंग

 

कुछ दिन पहले हुई थी लड़की की मंगनी 

थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण मट्टू ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की मंगनी कुछ दिन पहले हुई थी और 26 मार्च को उसकी शादी तय थी। लड़के के परिवार ने शादी के दिन बारात नहीं भेजी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं लड़के के परिवार के इस धोखे से लड़की के परिवार की सारी शादी की तैयारियां धरी रह गईं और लड़की रोते हुए अपने परिवार के साथ इस स्थिति का सामना कर रही है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!