Public Holidays October: RBI ने जारी की बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट, बैक-टू-बैक Holidays

Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Oct, 2024 04:52 PM

bank holidays in october 2024 holidays in october 2024

अक्टूबर का महीना में भर-भर कर त्योहार और सार्वजनिक छुट्टियां आती हैं। इस महीने का मौसम भी बदलना शुरू हो जाता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके अलावा, स्कूलों और ऑफिसों में भी कई...

नेशनल डेस्क: अक्टूबर का महीना में भर-भर कर त्योहार और सार्वजनिक छुट्टियां आती हैं। इस महीने का मौसम भी बदलना शुरू हो जाता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके अलावा, स्कूलों और ऑफिसों में भी कई छुट्टियां होंगी। आइए एक नजर डालते हैं अक्टूबर 2024 में आने वाली छुट्टियों पर:

अक्टूबर 2024 की छुट्टियों की प्रमुख लिस्ट:
2 अक्टूबर – गांधी जयंती (सार्वजनिक अवकाश)
10 अक्टूबर – दुर्गा अष्टमी (कई राज्यों में छुट्टी)
11 अक्टूबर – महानवमी (बैंक, स्कूल, ऑफिस बंद रहेंगे)
12 अक्टूबर – दशहरा/विजयादशमी (सार्वजनिक अवकाश)
13 अक्टूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 अक्टूबर – पोस्ट-दशहरा अवकाश (कई जगहों पर अवकाश)

लंबी छुट्टियां:
अक्टूबर में 10 से 14 अक्टूबर के बीच कई राज्यों में लगातार 5 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। यह छुट्टियां खासकर नवरात्रि, दशहरा और वीकेंड की वजह से होंगी। स्कूल, बैंक और ऑफिस इन दिनों बंद रहेंगे।

नवरात्रि और दशहरा की छुट्टियां:
नवरात्रि के आखिरी दिनों में महाष्टमी (11 अक्टूबर), महानवमी (11 अक्टूबर) और दशहरा (12 अक्टूबर) के चलते स्कूल और बैंक में छुट्टियां रहेंगी। यह त्योहार पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं, इसलिए कई राज्यों में इन दिनों सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

बैंक हॉलिडे:
बैंकों के लिए अक्टूबर में छुट्टियों की लिस्ट भी जारी की गई है। महाष्टमी, महानवमी, और दशहरा के साथ दूसरे शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!