Bank Holiday: दीवाली और छठ पर्व पर 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक छुट्टियों का ऐलान

Edited By Anu Malhotra,Updated: 21 Oct, 2024 08:42 AM

banksholidays chhath festival banks closed

भारत में दीवाली का पर्व सबसे बड़ा त्योहार है।  इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में माना जाता है। दीवाली के साथ-साथ छठ पर्व पर भी कई जगहों पर बैंकों में छुट्टी होती है। आइए जानते हैं इस साल दीवाली और छठ के मौके पर किस दिन और कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

नेशनल डेस्क:  भारत में दीवाली का पर्व सबसे बड़ा त्योहार है।  इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में माना जाता है। दीवाली के साथ-साथ छठ पर्व पर भी कई जगहों पर बैंकों में छुट्टी होती है। आइए जानते हैं इस साल दीवाली और छठ के मौके पर किस दिन और कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

दीवाली के चलते बैंक हॉलिडे की तारीखें:

  • 31 अक्टूबर: दीवाली, काली पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, नरक चतुर्दशी के अवसर पर त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 1 नवंबर: इस दिन दीपावली, कुट, कन्नड़ राज्योत्सव मनाया जाएगा। त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 नवंबर: दीवाली के अगले दिन बाली प्रतिपदा, बलि पदमी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष दिवस होने के कारण गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, राजस्थान, सिक्किम, यूपी और महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी होगी।

छठ पर्व के चलते बैंक हॉलिडे:

  • 7 नवंबर: छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) के दिन बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 नवंबर: छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) के अवसर पर बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा, दीवाली से पहले भी महीने के चौथे शनिवार, 26 अक्टूबर, और रविवार, 27 अक्टूबर, को बैंकों में छुट्टी होगी।

छुट्टियों की श्रेणियां: बैंक की छुट्टियों को दो श्रेणियों में बांटा गया है—राष्ट्रीय छुट्टियां और राज्य विशेष की छुट्टियां। राज्य विशेष की छुट्टियों में केवल संबंधित राज्य के बैंक ही बंद रहते हैं।

इसलिए, दीवाली और छठ पर्व पर बैंक से संबंधित कार्यों की योजना बनाते समय इन छुट्टियों को ध्यान में रखें।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!