Breaking




होटल में गांजा पिलाकर 5 लड़कियों से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, हिंदू लड़कियों को बुर्का पहनाकर...

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 26 Apr, 2025 06:29 PM

bhopal hindu girls r ape case love jihad in bhopal

भोपाल से आई एक शर्मसार कर देने वाली खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनके साथ रेप करने, जबरन इस्लाम अपनवाने और होटलों में भेजने के संगीन आरोप सामने आए हैं।

नेशनल डेस्क: भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां हिंदू लड़कियों को पहले प्यार के जाल में फंसाया गया, फिर होटल के कमरों में ले जाकर उनके साथ शर्मनाक हरकतें की गईं। आरोप है कि लड़कियों को गांजा पिलाकर बेहोश किया गया और फिर उनके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बनाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने लड़कियों को बुर्का पहनने और इस्लाम कबूल करने के लिए भी दबाव डाला। पुलिस ने इस संगीन मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन की तलाश जारी है। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इस पूरे मामले की शुरुआत भोपाल के TIT कॉलेज से हुई, जहां एक मुस्लिम छात्र ने अपनी साथ पढ़ने वाली हिंदू लड़की को फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। लड़की को नशीला पदार्थ देकर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया और फिर उसी वीडियो के दम पर उस पर दबाव बनाया गया कि वह अपनी सहेलियों को भी लेकर आए।

होटल में बुलाकर रेप, गांजा पिलाकर किया शोषण

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे और उसकी सहेलियों को भोपाल के अलग-अलग होटलों में बुलाया। वहां उनके साथ जबरदस्ती की गई, बलात्कार किया गया और फिर उनके वीडियो बनाए गए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लड़कियों को पहले गांजा पिलाया जाता था और फिर उनका शारीरिक शोषण किया जाता था।

बुर्का पहनने और रोजा रखने का बनाया दबाव

इतना ही नहीं, आरोपियों ने लड़कियों पर इस्लाम कबूलने का दबाव भी बनाया। उनसे कहा गया कि बुर्का पहनकर तस्वीरें भेजो। मजबूरी में लड़कियों ने बुर्का पहनकर तस्वीरें भी भेजी। उन्हें रोजा रखने के लिए भी बाध्य किया गया।

SIT का गठन, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। अब तक दो आरोपियों फरहान और साहिल को गिरफ्तार किया गया है। बाकी तीन आरोपियों अबरार, अली और साद की तलाश की जा रही है। अली और साद पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर साइबर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका

जांच में सामने आया है कि ये महज कुछ अपराधी नहीं बल्कि एक संगठित गिरोह हो सकता है जो भोपाल समेत अन्य इलाकों में लड़कियों को फंसाकर उनका शोषण करता है। इस गिरोह के बड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों की सार्वजनिक ठुकाई होनी चाहिए और इनके असली चेहरे जनता के सामने लाए जाने चाहिए। उन्होंने पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग की है।

पुलिस का बयान

भोपाल के पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि पीड़िताओं की शिकायत पर अलग-अलग थानों में मामले दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस कमिश्नर ने SIT गठित कर दी है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और बाकी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!