Edited By Pardeep,Updated: 02 May, 2024 12:48 AM
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार शाम एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सांबा/जम्मूः जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार शाम एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिये पर बीएसएफ कर्मियों ने उस समय गोलीबारी की जब उसने बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए रात करीब 8.20 बजे सीमा पार से इस तरफ घुसने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि घटना सीमा चौकी रीगल के पास हुई और गहन तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया है।