वैष्णो देवी माता जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, 6 सालों के लिए मुफ्त हुई ये सेवा

Edited By Mahima,Updated: 16 Jul, 2024 02:09 PM

big news for devotees visiting vaishno devi mata

त्रिकुटा पहाड़ियों में बसी माता वैष्णो देवी के मंदिर के दर्शन करने जाने वालो के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं के लिए अने वाले 6 सालों के लिए हर वीरवार को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।

नेशनल डेस्क:  त्रिकुटा पहाड़ियों में बसी माता वैष्णो देवी के मंदिर के दर्शन करने जाने वालो के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं के लिए अने वाले 6 सालों के लिए हर वीरवार को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। दरअसल, हिमाचल के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाज सेवी डॉ. महिन्द्र शर्मा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा को आज एक करोड़ एक लाख रूपये की धनराशि दान की है। 

डॉ. महिन्द्र शर्मा ने एक करोड़ एक लाख रूपये की राशी का पंजाब नेशनल बैंक के ड्राफ्ट के रुप में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अंशुल गर्ग को कटरा में दी है। इस अवसर पर उनका बेटा ध्रुव शर्मा और कम्पनी के सी.ई.ओ अमित झा भी उनके साथ थे। उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को 18 जुलाई 2024 से शुरू होने बाले वीरवार से लेकर 3 अक्तूबर 2030 तक पड़ने बाले प्रत्येक वीरवार को श्रद्धालओं को तारकोटे में  लंगर प्रदान करने के लिए 31000 रुपए प्रति लंगर की धनराशि दी है। इस धनराशि से श्राइन बोर्ड लगभग 325 लंगर का आयोजन कर सकती है।

बता दें कि 61 वर्षीय डॉक्टर महिंद्र शर्मा ऊना जिला के बढेड़ा राजपूतां से संबंध रखते हैं। डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने BSC, MBA और डॉक्टरेट की डिग्री को ग्रहण किया हुआ है।वे एक समाज सेवी है और नई दिल्ली के इस्कॉन मन्दिर की नवीकरण, पुनरोद्धार  समिति के वाइस चेयरमैन हैं और यमुना नदी के पुनरोद्धान के लिए गठित हरी यमुना समिति के उपाध्यक्ष भी हैं। 

डॉक्टर महिंद्र की गणना देश के चोटी के समाज सेवी उद्योगपतियों में की जाती है। उनकी कंपनी देशभर में राष्ट्रीय महत्व की इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण,  होटल,  फूड प्रोसेसिंगए शिक्षा व रियल एस्टेट की अनेक परियोजनाओं का निर्माण कर रही है। इसके अलावा वे अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं जोकि समाज के दबे कुचल वर्ग के सामाजिक,आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। 

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए पंजाब केसरी के व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!