Breaking




‘मैंने धोखा नहीं दिया, वो दूसरों के साथ सोता था’ दिग्विजय की एक्स-गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा

Edited By Anu Malhotra,Updated: 26 Feb, 2025 01:42 PM

bigg boss 18 digvijay singh rathi unnati tomar digvijay

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रहे दिग्विजय सिंह राठी और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच का विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है। हाल ही में उन्नति ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और दिग्विजय पर कई गंभीर...

नेशनल डेस्क: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रहे दिग्विजय सिंह राठी और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच का विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है। हाल ही में उन्नति ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और दिग्विजय पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि दिग्विजय ने उन्हें धोखा दिया और जब रिश्ता बिगड़ने लगा तो उल्टा उन पर ही बेवफाई का इल्जाम लगाया।

दिग्विजय पर रिश्ते में कंट्रोलिंग होने का आरोप

उन्नति ने अपने लाइव सेशन में कहा कि शुरुआत में वो अपने पूर्व बॉयफ्रेंड आदित्य से बात किया करती थीं, लेकिन दिग्विजय ने उन पर इतना दबाव डाला कि उन्होंने आदित्य से दूरी बना ली। उन्होंने बताया, "दिग्विजय मुझ पर हावी हो रहा था। उसने मुझसे कहा कि मैं आदित्य से बात करना बंद कर दूं और मैं उसकी बातों में आ गई। मुझे नहीं पता था कि असलियत कुछ और ही थी।"

‘मैंने नहीं, दिग्विजय ने दिया धोखा’

उन्नति का कहना है कि दिग्विजय ने उनके ऊपर बेवफाई का आरोप लगाया, लेकिन असल में वो खुद कई और लड़कियों के साथ संबंध रखता था। उन्होंने कहा, "अब वो ये दावा कर रहा है कि मैंने उसे धोखा दिया, लेकिन सच ये है कि वो खुद दूसरों के साथ सोता था। अब मुझे यही लगता है कि काश मैंने उसे धोखा दिया होता।"

सोशल मीडिया पर लीक हुआ दिग्विजय का नंबर

इस पूरे विवाद के बीच एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई जब उन्नति ने गलती से दिग्विजय का निजी नंबर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह अनजाने में हुआ और उन्होंने तुरंत वह पोस्ट हटा दी। उन्होंने लिखा, "नंबर लीक करना मेरी गलती थी और मुझे इसका पछतावा है। ये एक बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला था। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं बंट गई हैं। कुछ लोग उन्नति का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। हालांकि, अब तक दिग्विजय ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब देखना यह होगा कि यह विवाद यहीं खत्म होता है या आने वाले दिनों में और नए खुलासे सामने आते हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!