बिहार: सीवान में बारिश के बीच ढहे 2 पुल, 15 दिन में सामने आई 7वीं घटना

Edited By Radhika,Updated: 03 Jul, 2024 05:00 PM

bihar 2 bridges collapsed amid rain in siwan 7th incident in 15 days

बिहार में एक बार फिर से भारी बारिश के बीच 2 पुलों के ढहने की घटना सामने आई है। पिछले 15 दिनों में राज्य में हुई यह सातवीं घटना है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

नेशनल डेस्क: बिहार में एक बार फिर से भारी बारिश के बीच 2 पुलों के ढहने की घटना सामने आई है। पिछले 15 दिनों में राज्य में हुई यह सातवीं घटना है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। लगभग 35 साल पुराने दोनों पुल जिले के देवरिया ब्लॉक में स्थित हैं। इसके बाद से आवाजाही काफी प्रभावित हुई है।

PunjabKesari

दोनों पुलों में से एक का निर्माण 1998 में तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह की निधि से 6 लाख रुपये में हुआ था, जबकि दूसरा पुल 2004 में 10 लाख रुपए की लागत से बना था। इसके बाद से ही दोनों पुलो की मुरम्मत नहीं की गई।

इससे पहले मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में इसी तरह की घटनाएं सामने आईं। इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद बिहार सरकार ने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!