1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
13 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
'Poor Lady...', राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भड़की BJP, कहा- बिना शर्त माफी मांगे कांग्रेस
Edited By rajesh kumar,Updated: 31 Jan, 2025 08:37 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए की गई एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उनकी कड़ी निंदा की और मांग की कि वह राष्ट्रपति तथा भारत के आदिवासी...
नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए की गई एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उनकी कड़ी निंदा की और मांग की कि वह राष्ट्रपति तथा भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगें। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद शुक्रवार को कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं...वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।'' आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे - नड्डा जेपी नड्डा ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति को संदर्भित करने के लिए ‘‘घटिया बात'' जैसे शब्द का उपयोग किया जाना बेहद अपमानजनक है और यह सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के प्रति विपक्ष की निरंतर अवहेलना को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, यह कोई पहली घटना नहीं है। जब राष्ट्रपति सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित कर रही थीं तो विपक्ष ने अपनी सामंती मानसिकता से प्रेरित होकर पिछड़े वर्गों और महिलाओं के सशक्तीकरण का मजाक उड़ाया।'' नड्डा ने कहा कि वह और उनके साथ-साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द के मद्देनजर सोनिया गांधी की कड़ी निंदा करता है। अपनी विरासत को मर्यादाहीन सहजता के साथ आगे बढ़ाया उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के शब्दों का जानबूझकर इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी के संभ्रांतवादी, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी स्वभाव को दर्शाता है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति जी और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।'' भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने बार-बार संवैधानिक मानदंडों के प्रति खुल्लम-खुल्ला अवहेलना दिखाई है और तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए उसने बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति अनादर की अपनी विरासत को मर्यादाहीन सहजता के साथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, ‘‘शायद यह विपक्ष के लिए देश के सर्वोच्च पद का बार-बार अपमान करने के बजाय लोकतंत्र के मंदिर में सार्थक चर्चा पर ध्यान केंद्रित करने का समय है। उसे देश की कीमत पर खुद को समृद्ध करते हुए विदेशी कठपुतली स्वामियों की भाषा का तोता बनना बंद करना चाहिए।'' भारत प्रतिष्ठा के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर जेपी नड्डा ने कहा कि आज संसद में बजट सत्र के शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण सरकार के ‘ऐतिहासिक' दृष्टिकोण का रोडमैप है। उन्होंने ‘एक्स' पर एक अलग पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 10वर्षों में ‘विकसित भारत' की यात्रा को नयी ऊर्जा दी है और सरकार प्रदर्शन, सुधार तथा बदलाव के संकल्प को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। नड्डा ने कहा, ‘‘विकसित भारत की उड़ान को हमारे संविधान के आदर्शों का सशक्त मार्गदर्शन मिलता रहे, इसके लिए हमारी सरकार ने सेवा, सुशासन, समृद्धि और गरीब कल्याण आदि प्रमुख सिद्धांतों को केंद्र में रखा है।'' उन्होंने विश्वास जताया कि देश के विकास का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिलने से सार्थक विकास की अवधारणा साकार होगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘‘अंत्योदय' के संकल्प के साथ भारत प्रगति और प्रतिष्ठा के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है।''
BJP President: भाजपा को होली से पहले मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेस में दक्षिण के ये तीन चेहरे
BJP New President: ये अभिनेत्री होंगी बीजेपी की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष! दक्षिण की तैयारी में भाजपा?
BJP की मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े पदाधिकारी, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए थप्पड़-घूंसे
'हम BJP का समर्थन करेंगे....' AAP विधायक के बयान से मचा बवाल
Delhi CM की रेस में टॉप पर कौन? BJP पहली बार किसी महिला को बना सकती है मुख्यमंत्री...
कुर्सी, AC, TV सब चुरा ले गए... BJP विधायक ने सिसोदिया पर लगाया चोरी का आरोप, शेयर किया VIDEO
दिल्ली में BJP की 'ट्रिपल इंजन' सरकार की तैयारी, AAP के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल
दिल्ली में BJP की सरकार बनी, पूर्व सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी प्रतिक्रिया
आशीष सूद बोले- खत्म हुआ आप का 10 साल का भ्रष्टाचार, BJP करेगी सभी वादे पूरे
'पहले महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनावों में गड़बड़ी की, अब बंगाल में भी यही चाल चल रही BJP', ममता...
USD $
28/02/2025 16:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
India win by 47 runs
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए मित्र से आर्थिक मदद ले सकते हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई भी काम करने से पहले घर के बड़ों से आशीर्वाद ज़रुर लें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी कंपनी के साथ कोई डील फाइनल हो सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपके सारे काम बहुत ही आसानी से पूरे हो जाएंगे। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सबके साथ अपने संबंध बेहतर बना कर रखें। परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार करने वालों को लाभ होने के योग है। जीवनसाथी के साथ घुमने जा सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज गुस्से पर काबू बनाए रखें नहीं तो बने बनाए काम खराब हो सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके मिला-जुला रहेगा। व्यापार के लिए नई योजनाओं के बारे में सोच सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता में रहेंगे।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रमोशन मिलने के योग है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes