Edited By rajesh kumar,Updated: 02 Mar, 2024 06:49 PM
![bjp announced candidates for five seats in delhi](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_3image_18_47_417176687delhi22-ll.jpg)
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान किया। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 195 नामों की घोषणा की है।...
नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान किया। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 195 नामों की घोषणा की है। भाजपा ने दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है।
भाजपा ने दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों पर जिन उम्मीदवारों का ऐलान किया है। उनका नाम इस प्रकार है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सिंह शेहरावत, दक्षिण-दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण सिंह खंडेलवाल को टिकट मिला है।