Delhi New CM: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन? आज होगा फैसला, ये तीन नाम सबसे टाॅप पर...

Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Feb, 2025 08:16 AM

bjp government delhi bjp delhi bjpparty meeting today ramlila maidan

दिल्ली में बीजेपी सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज अपने विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएगी। बैठक के बाद कल, 20 फरवरी को, रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में बीजेपी सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज अपने विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएगी। बैठक के बाद कल, 20 फरवरी को, रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार

नए मुख्यमंत्री के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इनमें सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम लिया जा रहा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनके पास 115.65 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उन पर एक क्रिमिनल केस भी दर्ज है।

दूसरी प्रमुख दावेदार रेखा गुप्ता हैं, जो शालीमार बाग से विधायक हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

तीसरे दावेदार विजेंद्र गुप्ता हैं, जिन्होंने रोहिणी सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। 61 वर्षीय विजेंद्र गुप्ता पहले दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनके पास 16.1 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उन पर चार क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

इसके अलावा, जनकपुरी से विधायक आशीष सूद और मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। 58 वर्षीय आशीष सूद बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के करीबी माने जाते हैं और गोवा के प्रभारी भी हैं। वहीं, 62 वर्षीय सतीश उपाध्याय दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं और सेंसर बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पद की चर्चा

इन संभावित उम्मीदवारों को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता के नाम सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रवेश वर्मा के फॉलोअर्स की संख्या 17,000 से अधिक बढ़ गई है, जबकि पोस्ट और चर्चाओं के मामले में रेखा गुप्ता आगे चल रही हैं।

रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह

बीजेपी ने नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान को चुना है। यह वही स्थान है जहां 2013 से अब तक अरविंद केजरीवाल शपथ लेते आए हैं। बीजेपी का यह कदम राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा। बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही यह संकेत दिया है कि उनकी सरकार दिल्ली के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सबसे पहले यमुना नदी को स्वच्छ बनाने और रिवर फ्रंट व ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर काम किया जाएगा। साथ ही, वॉटर मेट्रो की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!