भाजपा नेता ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ की छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार, पार्टी ने किया निष्कासित

Edited By Parminder Kaur,Updated: 01 Sep, 2024 04:13 PM

bjp leader arrested for molesting a minor expelled from the party

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने रविवार को बताया कि आरोपी भगवत सिंह बोरा को...

नेशनल डेस्क. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने रविवार को बताया कि आरोपी भगवत सिंह बोरा को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया।

यह घटना 24 अगस्त को सल्ट राजस्व क्षेत्र में हुई थी, लेकिन इसकी शिकायत 30 अगस्त को सल्ट तहसील में दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 74 (महिला के शील भंग करने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की के बयान दर्ज करने के बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने निर्देश दिए कि आरोपी भगवत सिंह बोरा को पार्टी के सल्ट क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष पद से तुरंत निष्कासित कर दिया जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपने नेताओं को महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने की छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म, उत्पीड़न और हिंसा करने पर कोई कार्रवाई नहीं की है। कांग्रेस ने शनिवार को उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, हत्या और दुष्कर्म के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन भी किया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आरोपी को पार्टी से निकाल दिया गया है। पुष्कर धामी सरकार अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई करने की नीति पर काम कर रही है। आरोपी चाहे छोटा हो या बड़ा, किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, सरकार कठोरतम कार्रवाई करेगी। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे कानून को अपना काम करने का मौका दें और आरोपी को सजा दिलाने के लिए एकजुट हों। इससे पहले भी जब ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सामने आईं, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की गई थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!