Edited By Parveen Kumar,Updated: 21 Mar, 2025 08:37 PM
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर पद दिलाने के बदले पैसे लेने का आरोप था, जिसकी जांच पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने कराई थी। जांच के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी, जिसमें आरोप सही पाए गए हैं।
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर पद दिलाने के बदले पैसे लेने का आरोप था, जिसकी जांच पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने कराई थी। जांच के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी, जिसमें आरोप सही पाए गए हैं।
जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी खत्म
आरोप साबित होने के बाद मुखलाल पाल की जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी खत्म हो गई है। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की संभावना भी बढ़ गई है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला पार्टी का प्रदेश नेतृत्व लेगा।
50 लाख रुपये लेने का आरोप
यह मामला किसी आयोग या निगम में चेयरमैन पद दिलाने से जुड़ा था। बांदा निवासी व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया था कि मुखलाल पाल ने पद दिलाने के नाम पर उनसे 50 लाख रुपये लिए थे। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को लिखित शिकायत भी भेजी थी।
40 लाख रुपये की बात भी आई सामने
कुछ पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि इस सौदे में 40 लाख रुपये दिए जाने की बात भी सामने आई है। अब देखना यह है कि भाजपा नेतृत्व इस पर क्या फैसला लेता है।