mahakumb

साइरस मिस्त्री के बाद अब भाजपा विधायक नितेश राणे की कार का मुंबई-पुणे हाईवे पर एक्सीडेंट

Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 Sep, 2022 12:03 PM

bjp mla nitesh rane s car accident on mumbai pune highway

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नितेश राणे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार से यात्रा कर रहे थे जब उनके वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

पुणे:  महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नितेश राणे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार से यात्रा कर रहे थे जब उनके वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि सोमवार को एक्सप्रेसवे के उर्स टोल प्लाजा पर हुई इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राणे, प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ गणपति पंडाल में दर्शन करने के बाद मुंबई लौट रहे थे।

शिरगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि राणे की कार जब शाम साढ़े 6 बजे टोल प्लाजा के लेन संख्या तीन पर रुकी तो एक ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। इससे कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।  अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

बता दें कि इससे पहले टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दुर्घटना की वजह ओवरस्पीड और ओवररटेकिंग की वजह बताई गई। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!