Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 02 Mar, 2025 04:18 PM

भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान करने वाली है। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पूरे होने के बाद मार्च मध्य तक यह निर्णय लिया जाएगा। इस बार बीजेपी के इतिहास में पहली बार एक महिला को अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई जा...
नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान करने वाली है। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पूरे होने के बाद मार्च मध्य तक यह निर्णय लिया जाएगा। इस बार बीजेपी के इतिहास में पहली बार एक महिला को अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह है कि इस महिला नेता का संबंध दक्षिण भारत से हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, अगर बीजेपी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करती है, तो इस दौड़ में वनथी श्रीनिवासन सबसे प्रमुख नाम हैं।
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी - दक्षिण भारत की सुषमा स्वराज
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, जिनकी उम्र 66 साल है, वर्तमान में आंध्र प्रदेश बीजेपी की अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2014 में कांग्रेस से त्यागपत्र देकर बीजेपी जॉइन की थी और इसके बाद पार्टी संगठन में अहम भूमिका निभाई। दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को उनकी बेहतरीन भाषण शैली और पांच भाषाओं में महारत के कारण 'दक्षिण की सुषमा स्वराज' के नाम से जाना जाता है। उनका राजनीतिक अनुभव और कार्यकर्ता के रूप में पहचान पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
बीजेपी के अन्य संभावित पुरुष उम्मीदवार
अगर बीजेपी महिला अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं करती है, तो पार्टी के अन्य वरिष्ठ पुरुष नेताओं पर विचार किया जा सकता है। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के नाम प्रमुख हैं।
चुनावी गणित का भी ध्यान रखा जा रहा है
बीजेपी के अध्यक्ष का चयन इस बार सिर्फ पार्टी के भीतर की रणनीतियों पर आधारित नहीं होगा। आगामी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और गुजरात जैसे प्रमुख राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, और पार्टी अध्यक्ष का चयन इन चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा सकता है। दक्षिण भारत में पार्टी का विस्तार करने के लिए वहां के नेता को जिम्मेदारी सौंपने पर विचार किया जा सकता है।