Breaking




BJP New President: ये नेता हो सकता है बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आया नाम!

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 02 Apr, 2025 09:01 AM

bjp new president this leader can be the next national president of bjp

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच रहे हैं

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच रहे हैं और इसी के साथ यह तय माना जा रहा है कि अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। लेकिन सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा हैं कि शिवराज सिंह चौहान इस पद के लिए पहली पसंद है।

कब होगा चुनाव?
बीजेपी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एक जरूरी शर्त यह है कि 19 राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाएं। अभी तक 13 राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं और बाकी के राज्यों में भी जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो बजट सत्र खत्म होते ही इस पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की नागपुर में मुलाकात हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के नाम पर चर्चा हुई। इसके बाद पीएम मोदी ने दिल्ली लौटकर अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और बीएल संतोष से बातचीत की और जल्द चुनाव प्रक्रिया पूरी करने को कहा।

कौन हैं दावेदार?
बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं—शिवराज सिंह चौहान। फिर उसके बाद धर्मेंद्र प्रधान और मनोहर लाल खट्टर। इनके अलावा सुनील बंसल, जी. किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार, डी. पुरंदेश्वरी और वानति श्रीनिवासन जैसे नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं।

1. शिवराज सिंह चौहान – सबसे मजबूत दावेदार?
मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

छह बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

‘लाड़ली बहना योजना’ जैसी योजनाओं से महिलाओं के बीच लोकप्रियता बढ़ाई।

संघ की पहली पसंद माने जाते हैं।

2. धर्मेंद्र प्रधान – पीएम मोदी और शाह के करीबी
वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं।

संघ के करीबी और पीएम मोदी-अमित शाह के भरोसेमंद।

हालांकि, कार्यकर्ताओं से मेल-मिलाप कम करना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी मानी जा रही है।

3. मनोहर लाल खट्टर – संघ और मोदी की पसंद
हरियाणा के 9 साल तक मुख्यमंत्री रहे।

वर्तमान में शहरी विकास मंत्री हैं।

शुरुआती दौर में पीएम मोदी के साथ काम कर चुके हैं।

उनकी अड़ियल छवि और कार्यकर्ताओं से दूरी उनके खिलाफ जा सकती है।

दक्षिण भारत से भी मिल सकता है अध्यक्ष
बीजेपी दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, इसलिए अध्यक्ष पद के लिए कुछ नाम दक्षिण भारत से भी चर्चा में हैं। इनमें जी. किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार, डी. पुरंदेश्वरी और वानति श्रीनिवासन के नाम शामिल हैं।

जेपी नड्डा के बाद कौन लेगा कमान?
जेपी नड्डा 2019 से पार्टी अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल लगातार पांच साल तक चला। उनकी अगुवाई में पार्टी ने बड़े चुनावी अभियान चलाए और कई राज्यों में चुनाव जीते। अब सवाल यह है कि बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद कौन लीड करेगा?

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!