TMC विधायक के प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को कसाई कहने पर भड़कीं BJP प्रवक्ता, कहा- क्या इलाज करवाने के लिए इन कसाइयों के पास जाएंगी

Edited By Harman Kaur,Updated: 03 Sep, 2024 01:20 PM

bjp spokesperson angry over tmc mla calling protesting doctors butchers

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में राजनीति गरमा गई है। वहीं, अब भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की विधायक अरुंधति मैत्रा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को 'कसाई' कहा और...

नेशनल डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में राजनीति गरमा गई है। वहीं, अब भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की विधायक अरुंधति मैत्रा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को 'कसाई' कहा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना को दबाने की धमकी दी।

दरअसल, भाजपा ने एक वीडियो साझा किया है। जिसमें टीएमसी विधायक अरुंधति मैत्रा को डॉक्टरों को 'कसाई' कहते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, "डॉक्टर अब कसाई बनते जा रहे हैं। गरीब लोग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का खर्च नहीं उठा सकते और सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा की कमी से जूझ रहे हैं। क्या डॉक्टरों के पास इंसानियत है? क्या ये लोग मनुष्य हैं?"

इसके साथ ही भाजपा ने एक और वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें अरुंधति मैत्रा को यह कहते हुए दिखाया गया कि उन्हें मालूम है कि ममता बनर्जी की आलोचना को कैसे दबाना है। भाजपा के प्रवक्ता केया घोष ने ट्वीट किया, "टीएमसी विधायक लवली मैत्रा अब डॉक्टरों की तुलना कसाई से कर रही हैं। भगवान न करें कि वह बीमार पड़े, तब क्या वह इलाज के लिए इन कसाइयों के पास जाएंगी? उनके पति टीएमसी सरकार में आईपीएस अधिकारी हैं।"

भाजपा के आरोपों का जवाब देने के लिए टीएमसी विधायक अरुंधति मैत्रा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच, भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और इस घटना ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को उबाल कर रख दिया है।

ये भी पढ़ें....
'3 लड़कों ने मिलकर पीटा और फिर....', स्कूल से रोते हुए घर पहुंची 4 साल की मासूम
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज थाना क्षेत्र में चार साल की एक बच्ची से उसके स्कूल में पढ़ने वाले तीन नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कथित घटना लौका गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार को हुई।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!