भाजपा ने नालों में गाद जमा होने को लेकर कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- 700 में से सिर्फ 150 नालों की ही सफाई हुई

Edited By Parveen Kumar,Updated: 27 Jun, 2024 08:51 PM

bjp targets aap over waterlogging in delhi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि शहर के 700 में से मात्र 150 नालों की ही सफाई की गई।

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि शहर के 700 में से मात्र 150 नालों की ही सफाई की गई। दिल्ली सरकार के साथ-साथ नगर निगम का संचालन करने वाली ‘आप' की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया, ‘‘जो लोग (आप) पहले सभी नागरिक समस्याओं के लिए एमसीडी को कोसते थे, वह अब खुद नगर निगम पर शासन कर रहे हैं और उनके पास यह बहाना नहीं हो सकता कि वह अधिकारविहीन हैं। आप सरकार को दिल्ली के लोगों और उनकी भलाई की कोई चिंता नहीं है।''

उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में जलमग्न सड़कों की वीडियो क्लिप दिखाते हुए कहा कि यह दिल्ली का दुर्भाग्य है कि उसे बारिश के हर मौसम में जलभराव की स्थिति से गुजरना पड़ता है। हर साल मानसून से पहले 700 से अधिक नालों की सफाई की जरूरत होती है। सचदेवा ने दावा किया, ‘‘हमारी जानकारी के अनुसार अब तक केवल 150 नालों की सफाई की गई है और बाकी गाद से भरे हुए हैं।'' उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही दिल्ली जल संकट से जूझ रही थी और अब जलमग्न हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया, "हमने एक सप्ताह पहले कहा था कि नालों की सफाई इसलिए नहीं हो पा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री जेल में हैं और पूरी आप सरकार उनकी जमानत के लिए अदालतों के चक्कर लगा रही है, जबकि जल मंत्री (आतिशी) पानी की कमी को लेकर भूख हड़ताल का नाटक कर रही हैं।" उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों के पास ऐसी सरकार को बर्दाश्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, जहां कोई भी मंत्री किसी भी चीज के लिए जवाबदेह होने को तैयार नहीं है।''

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!