Breaking




तलवार से आंतें निकालीं, कुचला सिर, ड्रग्स के खिलाफ आवाज़ उठाने पर खेला खूनी तांडव

Edited By Radhika,Updated: 12 Apr, 2025 01:27 PM

bloody orgy ensued for raising voice against drugs

मुंबई के बांद्रा इलाके की दरगाह गली में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर ड्रग तस्करी का विरोध करने वाले कुछ तस्करों ने एक 40 साल के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में मृतक के घर में मौजूद उनकी भाभी और भतीजा भी गंभीर...

नेशनल डेस्क : मुंबई के बांद्रा इलाके की दरगाह गली में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर ड्रग तस्करी का विरोध करने वाले कुछ तस्करों ने एक 40 साल के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में मृतक के घर में मौजूद उनकी भाभी और भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बांद्रा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।    

मृतक की पहचान शाकिर अली के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, कुछ लोग जबरन उनके घर में घुसे और धारदार हथियारों से उन पर हमला किया। इस अचानक और हिंसक हमले में शाकिर अली गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आईं उनकी भाभी शिरीन और भतीजे अफजल भी हमलावरों के शिकार बने और उन्हें भी गंभीर चोटें आईं।

PunjabKesari

बांद्रा पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इमरान पठान, उसकी पत्नी फातिमा जाकिर अली उर्फ ​​कायनात, उस्मान जाकिर अली और जाकिर अली सेंडोले के तौर पर हुई। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपी इमरान पठान और उसकी पत्नी फातिमा पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे।

मृतक शाकिर अली की बहन फिरोजा ने इस घटना के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ड्रग तस्कर सलमान मलिक और उसकी पत्नी सोनी पठान दंपति इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते थे और उनके भाई शाकिर ने दरगाह गली क्षेत्र में इस अवैध धंधे का लगातार विरोध किया था। फिरोजा ने यह भी दावा किया कि उनके परिवार ने पहले भी इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने सीधे तौर पर सलमान और उसकी पत्नी को इस हमले का असली मास्टरमाइंड बताया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!