खाली प्लाट में मिला दिव्यांग महिला का शव, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

Edited By Pardeep,Updated: 19 Aug, 2024 12:48 AM

body of a disabled woman found in an empty plot suspicion of rape before murder

उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्मादपुर थानाक्षेत्र के कुबेरपुर में एक खाली भूखंड में शनिवार देर रात एक अज्ञात दिव्यांग महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाने के निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की गला रेंतकर हत्या की गई है और उसकी आयु...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्मादपुर थानाक्षेत्र के कुबेरपुर में एक खाली भूखंड में शनिवार देर रात एक अज्ञात दिव्यांग महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाने के निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की गला रेंतकर हत्या की गई है और उसकी आयु लगभग 32 वर्ष है। उन्होंने बताया कि महिला के दाएं हाथ पर ‘एचकेएच' गुदा हुआ था। 

राहगीरों और आसपास के लोगों का कहना है महिला को दिन में चौराहे पर बच्चे के साथ देखा गया था। थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि शव के आसपास की स्थिति से प्रतीत होता है कि महिला के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया होगा। उन्होंने कहा कि लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!