Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 02 Apr, 2025 07:11 PM
बॉलीवुड के दिग्गज फोटोग्राफर अशोक पुनातर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अशोक पुनातर ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारों के साथ काम किया था और उनके द्वारा खींची गई तस्वीरें आज भी याद की जाती हैं।
नेशलन डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज फोटोग्राफर अशोक पुनातर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अशोक पुनातर ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारों के साथ काम किया था और उनके द्वारा खींची गई तस्वीरें आज भी याद की जाती हैं।
बॉलीवुड सितारों के साथ किया यादगार काम
अशोक पुनातर का नाम उन प्रतिष्ठित फोटोग्राफरों में शामिल है, जिन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत कई सुपरस्टार्स की ऐतिहासिक तस्वीरें खींची। उनकी फोटोग्राफी में न केवल गहराई और कलात्मकता थी, बल्कि हर तस्वीर में एक कहानी छुपी होती थी।
फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी पहचान
अशोक पुनातर ने न सिर्फ बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ काम किया, बल्कि कई बड़े मीडिया हाउसेस के लिए भी शानदार फोटोशूट किए। उनकी कला को पूरे फिल्म जगत में सराहा जाता था। उनकी खींची गई तस्वीरों में भावनाओं की एक अलग छाप देखने को मिलती थी, जो दर्शकों को हर बार प्रभावित करती थी।
कला और विरासत में भी निभाई अहम भूमिका
अशोक पुनातर का योगदान केवल फोटोग्राफी तक सीमित नहीं था, उन्होंने कला और विरासत के क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान बनाई। उनके बेटे कसुनल पुनातर अब उनके पदचिन्हों पर चलते हुए फोटोग्राफी के क्षेत्र में करियर बना रहे हैं और अपनी कला को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। अशोक पुनातर ने फोटोग्राफी को एक नई दिशा दी और अब उनके बेटे के जरिए उनकी विरासत आगे बढ़ रही है। उनके निधन से फोटोग्राफी और बॉलीवुड जगत ने एक अनमोल हीरा खो दिया है, जिसकी भरपाई मुश्किल होगी।