'अनंत अंबानी की शादी में बम...'  ट्वीट से मची खलबली, जांच में जुटी मुंबई पुलिस की साइबर विंग

Edited By Radhika,Updated: 15 Jul, 2024 12:39 PM

bomb in anant ambani s wedding   tweet created panic

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इनकी शादी को लेकर एक संदिग्ध पोस्ट सामने आया था। इसमें एक यूज़र ने 'अंबानी की शादी में बम' होने की बात कही थी।

नेशनल डेस्क: उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इनकी शादी को लेकर एक संदिग्ध पोस्ट सामने आया था। इसमें एक यूज़र ने 'अंबानी की शादी में बम' होने की बात कही थी। पोस्ट सामने आने के बाद से खलबली मच गई और पुलिस ने भव्य शादी के विवाह स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके बाद से मुंबई पुलिस की साइबर विंग इस मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि ये पोस्ट FFSFIR नाम के एक एक्स यूजर ने की थी। इसमें उसने कहा था कि  मेरे मन में एक विचार आया है कि अगर अंबानी की शादी में बम फट जाए तो, तो आधी दुनिया में उथल-पुथल मच जाएगी। खरबों रुपयों स्वाहा हो जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को दो लोगों ने वैवाहिक स्थल पर घुसने की कोशिश की थी। इनमें से एक यूट्यूबर और दूसरा आंध्र प्रदेश का एक कारोबारी था। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। मुंबई पुलिस की साइबर टीम इस अकाउंट से पोस्ट करने वाले एक्स यूजर की जांच में जुट गई है। इस बारे  में एक्स से भी डिटेल मांगी गई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!