Breaking




न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बीच रास्ते से लौटी वापिस मुंबई

Edited By Parminder Kaur,Updated: 10 Mar, 2025 01:47 PM

bomb threat on new york bound flight

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद वापस मुंबई लौटना पड़ा। यह फ्लाइट 320 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी और विमान ने सुरक्षित रूप से मुंबई...

नेशनल डेस्क. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद वापस मुंबई लौटना पड़ा।

यह फ्लाइट 320 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी और विमान ने सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया। अब सुरक्षा एजेंसियां विमान की पूरी जांच कर रही हैं।

एयर इंडिया ने इस घटना पर बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि "आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) की उड़ान Ai119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई वापस लाया गया, ताकि सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।"

सूत्रों के मुताबिक, विमान में बम होने की धमकी दी गई थी और एक शौचालय में संदिग्ध नोट पाया गया था। विमान में 119 चालक दल के सदस्य सहित कुल 322 लोग सवार थे।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!