प्रेमी ने अपने दोस्त संग मिलकर किया प्रेमिका का गैंगरेप, शादी के बाद पति को भेजा वीडियो

Edited By Utsav Singh,Updated: 08 Jul, 2024 09:10 PM

boyfriend along with his friend sent the video to her husband after marriage

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक हैवान प्रेमी की बेहद घिनौनी करतूत सामने आई है। जहां एक प्रेमी ने एक साल पहले अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रमिका का गैंगरेप किया। इसी दौरान दोनों ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब लड़की की शादी हो गई तो प्रेमी...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक हैवान प्रेमी की बेहद घिनौनी करतूत सामने आई है। जहां एक प्रेमी ने एक साल पहले अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रमिका का गैंगरेप किया। इसी दौरान दोनों ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब लड़की की शादी हो गई तो प्रेमी लड़के ने वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया। वीडियो देखकर पति के होश उड़ गए। उसके बाद पीड़िता के पति ने वीडियो अपने ससुर को भेज दिया। वहीं अब दोनों आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं।  

दोनों आरोपी लड़के ने लड़की के साथ गैंगरेप किया 
दरअसल, मामला सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक लड़की को अपने ही गांव के एक लड़के से प्रेम हो गया। जिसके बाद दोनों अपने घरवालों से छिपकर मिलने लगे। इसी दौरान एक साल पहले लड़के ने प्रेमी लड़की को एक सुनसान जंगल में मिलने के लिए बुलाया था। जहां लड़का अपने दोस्त के साथ पहले से ही मौजूद था। जब लड़की वहां आई तो पहले प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर लड़के के साथ आए उसके दोस्त ने भी लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस तरह दोनों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। हद तो तब हो गया जब दोनों लड़को ने इस घटना का अश्लील वीडियो बना लिया। 

नाराज प्रेमी ने वीडियो लड़की के पति को भेज दिया
25 जून 2024 को लड़की की शादी मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में हो गई। जिसके बाद लड़की अपने पति के साथ रहने लगी। वहीं लड़की के शादी से नाराज प्रेमी से यह नहीं देखा गया। उसने अश्लील वीडियो लड़की के पति के मोबाइल पर भेज दिया। फिर क्या था जैसे ही वीडियो उसके पति ने देखी उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की के पति ने वह वीडियो अपने ससुर को भेज कर पता लगाने को कहा।

आरोपी और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा
जब पीड़िता के पिता ने आरोपी के घर जाकर जब बुरा भला कहा तो आरोपी लड़के राजेन्द्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके पिता को मारने के लिए दौड़ा। लड़की के पिता अपनी जान बचाने के लिए दौड़ते हुए अपने घर पहुंचे। आरोपी राजेन्द्र भी पीछा करते हुए घर में घुस गया और परिवार के महिलाओं और बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी ने यह भी कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। 

वहीं पीड़ित लड़की का कहना है कि मैं जब शौच के लिए गई थी तभी दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद इस घटना का अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को भेजने लगे। इस मामले में SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। 

 




 

 

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!