बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश

Edited By Yaspal,Updated: 04 Oct, 2024 07:27 PM

boyfriend was tied to a tree then 21 year old girl was raped in turns

महाराष्ट्र में पुणे शहर के बाहरी इलाके में 21 वर्षीय युवती के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके पुरुष मित्र की पेड़ से बांधकर पिटाई की।

पुणेः महाराष्ट्र में पुणे शहर के बाहरी इलाके में 21 वर्षीय युवती के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके पुरुष मित्र की पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे बोपदेव घाट इलाके की है। पुलिस ने शुक्रवार को दो संदिग्धों के ‘स्केच' जारी किए और उन्हें पकड़ने के लिए लोगों से मदद मांगी। पुलिस ने बताया कि घटना कोंढवा पुलिस थाना क्षेत्र की है। कोंढवा पुलिस के अनुसार महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ उस इलाके में गई थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला और उसका पुरुष मित्र देर रात बोपदेव घाट इलाके में गए थे, जहां तीन अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर उसके (महिला) साथ दुष्कर्म किया।'' उन्होंने बताया कि तीनों ने पहले महिला के पुरुष मित्र को अपराध स्थल पर एक पेड़ से बांध दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

शर्मा ने बताया कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ पुणे शहर में महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित ससून जनरल अस्पताल पहुंची, जिसके बाद शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस को घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 10 टीम गठित की गई हैं। कोंढवा पुलिस थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना एक सुनसान जगह पर हुई और तीनों ने महिला के पुरुष मित्र के साथ भी मारपीट की।

इस बीच पुलिस ने घटनास्थल पर एक फोरेंसिक टीम भेजी और सुराग जुटाने तथा आरोपियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने महिला के पुरुष मित्र द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर दो संदिग्धों के स्केच तैयार किए हैं।'' पुलिस ने तीन मोबाइल फोन नंबर (8691999689, 8275200947, 9307545045) उपलब्ध कराए हैं और लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे उनसे संपर्क करें।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!