Breaking




दूल्हे को देखते ही अचानक दुल्हन की आंखों से छलके आंसू, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ Viral!

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 09 Mar, 2025 03:40 PM

bride s eyes suddenly shed tears as soon as she saw the groom video viral

शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं लेकिन कुछ वीडियो इतने चौंकाने वाले होते हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो दुल्हन की विदाई के समय का बताया जा रहा...

नेशनल डेस्क। शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं लेकिन कुछ वीडियो इतने चौंकाने वाले होते हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो दुल्हन की विदाई के समय का बताया जा रहा है जिसमें वह दूल्हे को पहली बार देखकर भावुक हो जाती है और आंसू बहाने लगती है।

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी विदाई के दौरान गाड़ी में बैठने जा रही होती है तभी दूल्हा भी गाड़ी में बैठता है। जैसे ही दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ती है वह अचानक रोने लगती है। यह देखकर परिवार वाले उसे संभालने की कोशिश करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह उनकी पहली मुलाकात थी जो दुल्हन को इमोशनल कर गया। वहीं कई यूजर्स का यह भी कहना है कि शायद दुल्हन को दूल्हे का चेहरा पसंद नहीं आया इसलिए वह रोने लगी।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Ka Tadka (@viral_ka_tadka)

 

 

वायरल होने के बाद मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही यह तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग दुल्हन की भावुकता को समझने की कोशिश कर रहे हैं जबकि कुछ यूजर्स इसे देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट viral_ka_tadka पर अपलोड किया गया जहां इसे लाखों व्यूज और लाइक्स मिले हैं।

यूजर्स की हंसी और हैरानी भरी प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प और भावनात्मक पल के रूप में वायरल हो गया है। यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोग तो इसे देखकर हंसी से लोटपोट हो गए जबकि कुछ लोग दुल्हन की भावनाओं के पीछे का कारण समझने की कोशिश कर रहे हैं।

यह वीडियो अब एक चर्चा का विषय बन गया है और हर कोई इसे देख और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!