'मेरे खिलाफ पहलवानों का आंदोलन प्रायोजित था, यह बात सत्य हुई', विनेश के कांग्रेस में जाने पर बोले बृजभूषण

Edited By rajesh kumar,Updated: 06 Sep, 2024 09:04 PM

brij bhushan said on vinesh joining congress

महिला पहलवान विनेश फोगाट के शुक्रवार को कांग्रेस शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि यह बात सत्य साबित हुई कि उनके खिलाफ महिला पहलवानों...

 

नेशनल डेस्क: महिला पहलवान के शुक्रवार को कांग्रेस शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि यह बात सत्य साबित हुई कि उनके खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था। सिंह ने शुक्रवार को एक बातचीत में कहा, ‘‘मैंने जो बात पहले दिन कही थी, आज भी उसी पर कायम हूं, और आज वही बात पूरा देश कह रहा है। अब मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।''

इससे एक दिन पहले गोंडा के डुमरियाडीह स्थित एक निजी विद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने कहा था, ‘‘मेरे खिलाफ जब महिला पहलवानों ने आरोप लगाए थे, मैंने तभी बोल दिया था कि यह कांग्रेस की साजिश है। हरियाणा के बड़े नेता दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।''

'भाजपा का एक छोटा सा प्रत्याशी इनको चुनाव हरा देगा'
पूर्व सांसद ने जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर विश्नोहरपुर में शुक्रवार की शाम पत्रकारों से बातचीत में महिला पहलवान विनेश फोगाट और ओलंपियन बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ''यह लोग राजनीति को हवा समझते हैं। सोच रहे हैं कि हरियाणा से विधानसभा चुनाव जीत जाएंगे।'' भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हरियाणा में किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ जाएं, भाजपा का एक छोटा सा प्रत्याशी इनको चुनाव हरा देगा।'' उन्होंने कहा, ''पार्टी का निर्देश मिला तो मैं भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाऊंगा। मेरा दावा है कि इनके समाज के लोगों का मुझे सर्वाधिक सहयोग मिलेगा। मैं उनके सामने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हूं।''
PunjabKesari
अब इनका नाम समाप्त हो जाएगा- सिंह 
सिंह ने कहा, ''लोकसभा चुनाव के दौरान ही हरियाणा के लोग कह रहे थे कि आप आकर यहां से(हरियाणा से) चुनाव लड़िए, हम आपको विजयी बनायेंगे, किंतु उस समय मैंने उन लोगों को मना कर दिया था।'' कुश्ती संघ के अध्यक्ष रह चुके सिंह ने दावा किया, ‘‘इन पहलवानों ने कुश्ती के बल पर पूरे देश में अपना नाम रोशन किया था। अब कांग्रेस में शामिल होने के बाद इनका नाम समाप्त हो जाएगा।'' उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ''पहलवानों को न्याय दिलाने के नाम पर कांग्रेस के कई नेता धरने में शामिल हुए। एक के बाद एक कई पहलवानों को अपना मोहरा बना लिया। इस देश की कुश्ती का सत्यानाश भी पहलवानों के साथ मिलकर कांग्रेस ने ही किया है।''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में देश में कुश्ती का कोई नाम लेवा नहीं था। भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के बाद मेरे प्रयासों से लोग भारत में कुश्ती को जानने लगे और पहलवानों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीते गए। कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जब यह पहलवान दिल्ली में मेरे खिलाफ धरने पर बैठे थे, उस समय नंदिनी नगर (गोंडा) में जूनियर और सीनियर पहलवानों की कुश्ती आयोजित की गई थी। लेकिन इन लोगों ने आंदोलन करके उस प्रतियोगिता को भी रद्द करवा दिया। इसका परिणाम हुआ कि जूनियर और सीनियर खिलाड़ी अपने उम्र में कुश्ती नहीं लड़ पाए।
PunjabKesari
विनेश फोगाट कांग्रेस शामिल हुई 
बता दें कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले फोगाट ने निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय रेलवे की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गयीं। फोगाट के अलावा पूर्व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने भी कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल पर फोगाट और पूनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस में शामिल होने के बाद फोगाट ने कहा, ‘‘बुरे समय में पता चलता है कि कौन अपना है, जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था, तब भाजपा को छोड़कर सभी विपक्षी दलों ने साथ दिया।'' पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर फोगाट ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!