कोलकाता कांड को लेकर UK में भी बवाल, ब्रिटिश भारतीय डॉक्टरों ने जताया आक्रोश

Edited By Tanuja,Updated: 14 Aug, 2024 06:11 PM

british indian medics extend support for kolkata rape protests

ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला चिकित्सकों ने कोलकाता में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले पर गहरा आक्रोश...

 London: कोलकाता कांड को लेकर  ब्रिटिश भारतीय डॉक्टरों  में भी आक्रोश पाया जा रहा है। ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला चिकित्सकों ने कोलकाता में मैडीकल छात्रा से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के साथ एकजुटता दिखाई है। इन महिला डॉक्टरों में से कई ने भारत में ही अपनी शिक्षा प्राप्त की है, और उन्होंने इस घटना पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari

शुक्रवार को कोलकाता के राजकीय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पीड़िता का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। इस घटना के बाद राज्य भर में और अन्य स्थानों पर मेडिकल और गैर-मेडिकल बिरादरी द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। ब्राइटन स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) की जेरियाट्रिशियन डॉ. दीप्ति जैन ने कहा कि पिछले सप्ताह की इस घटना के बाद से वह अत्यधिक भयभीत हैं और चिकित्सा बिरादरी से उन्हें लगातार संदेश मिल रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में मेडिकल स्नातक के रूप में पढ़ाई की थी। उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "हमने उन जगहों पर 30 साल पहले निडरता से काम किया है जब डॉक्टरों की सफेद पोशाक 'लक्ष्मण रेखा' की तरह होती थी और सब हमें 'डाक्टर दीदी' कहते थे। लेकिन अब हालात इतने खराब हो गए हैं कि महिलाएं और बच्चे कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।"इस घटना ने ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला डॉक्टरों के बीच व्यापक आक्रोश और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है, और उन्होंने न्याय की मांग में अपनी आवाज बुलंद की है।
 

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!