mahakumb
budget

Budget 2025: 1991 का वो ऐतिहासिक बजट... जिसने बदल दी भारत की आर्थिक दिशा और दशा!

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 01 Feb, 2025 09:37 AM

budget 2025 that historic budget of 1991

भारत में बजट से जुड़े कई ऐतिहासिक किस्से हैं जिन्हें हमेशा याद किया जाता है। ऐसा ही एक ऐतिहासिक बजट 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पेश किया था जिसने देश की अर्थव्यवस्था की दशा और दिशा पूरी तरह बदलकर रख दी थी। कहा जाता है कि अगर यह...

नेशनल डेस्क। भारत में बजट से जुड़े कई ऐतिहासिक किस्से हैं जिन्हें हमेशा याद किया जाता है। ऐसा ही एक ऐतिहासिक बजट 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पेश किया था जिसने देश की अर्थव्यवस्था की दशा और दिशा पूरी तरह बदलकर रख दी थी। कहा जाता है कि अगर यह बजट न आया होता तो आज भारत की हालत शायद पाकिस्तान जैसी हो सकती थी।

उस समय देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। भारत के पास विदेशी मुद्रा भंडार बहुत कम बचा था जिससे ज्यादा समय तक देश चलाना संभव नहीं था। हालात इतने खराब थे कि देश को अपना सोना गिरवी रखना पड़ा था लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने देश को इस संकट से उबारने के लिए एक बड़ा फैसला लिया और 'युगांतकारी बजट' पेश किया।

PunjabKesari

 

क्या था इस बजट में खास?

➤ लाइसेंस राज खत्म किया गया: पहले किसी भी कंपनी को नया बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार से कई तरह की मंजूरी लेनी पड़ती थी। 1991 के बजट में इस लाइसेंस राज को खत्म कर दिया गया जिससे व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा मिला।
➤ विदेशी निवेश को बढ़ावा: इस बजट के तहत विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश करने की अनुमति दी गई। इससे देश में विदेशी मुद्रा तेजी से बढ़ी और आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।
➤ सीमा शुल्क में कटौती: पहले भारत में आयात पर भारी टैक्स लगता था। इस बजट में सीमा शुल्क 220% से घटाकर 150% कर दिया गया जिससे व्यापार को बढ़ावा मिला।
➤ निर्यात को बढ़ावा: भारत में बनी चीजों को विदेशों में बेचने के लिए सरकार ने कई नियमों में बदलाव किए जिससे निर्यात बढ़ा और सरकारी खजाना मजबूत हुआ।

 

यह भी पढ़ें: RBI का बड़ा अपडेट: 1 फरवरी को बैंक खुले रहेंगे या नहीं? यहां जानिए पूरी जानकारी

 

क्यों कहा जाता है इसे 'युगांतकारी बजट'?

1991 का बजट भारत की आर्थिक सुधार यात्रा की शुरुआत थी। इस बजट से पहले सरकार की सख्त नीतियों के कारण बिजनेस और निवेश में दिक्कतें आती थीं लेकिन इस बजट ने देश के विकास के लिए नई राह खोल दी। इस बजट के बाद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ने लगी और धीरे-धीरे भारत एक तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था बन गया।

PunjabKesari

 

 

निर्मला सीतारमण का बजट रिकॉर्ड

अब 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। वह इतनी बार बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। इसके अलावा साल 2020 में उन्होंने 2 घंटे 42 मिनट का सबसे लंबा बजट भाषण दिया था जो अब तक का रिकॉर्ड है।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि 1991 का बजट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक टर्निंग पॉइंट था। यह बजट अगर न आता तो शायद भारत आज इस आर्थिक विकास की राह पर नहीं होता। डॉ. मनमोहन सिंह और पीवी नरसिम्हा राव के इस ऐतिहासिक फैसले ने भारत को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!