mahakumb

भारत तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 31 Jan, 2025 12:12 PM

budget session 2025 update president draupadi murmu address in 10 points

संसद का बजट सत्र 2025 आज से शुरू हो चुका है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी...

नेशनल डेस्क: संसद का बजट सत्र 2025 आज से शुरू हो चुका है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि ये योजनाएं देश के विकास और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार की योजनाएं

राष्ट्रपति मुर्मू ने यह बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। इसके पीछे सरकारी योजनाओं और विदेशों से हो रहे निवेश का बड़ा योगदान है। उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं से रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं और युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं।

सरकारी योजनाओं से गरीबों को मिला सम्मान

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में विशेष रूप से गरीबों और महिलाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने देश के गरीबों को न सिर्फ सम्मान दिलवाया, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त भी किया है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। उदाहरण के तौर पर आज महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ाने में सक्षम हैं, जो पहले कभी कल्पना से परे था।

राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें

  1. MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम - छोटे और मझोले उद्योगों को क्रेडिट सुविधा मुहैया करवाई गई है।
  2. मुद्रा लोन की सीमा बढ़ी - मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है।
  3. 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले - गरीबों के लिए सरकार की योजनाओं से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।
  4. इंटरर्नशिप योजना ने युवाओं को सशक्त किया - युवा पीढ़ी को रोजगार और इंटरर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।
  5. ड्रोन दीदी से महिला सशक्तिकरण - ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है, 3 करोड़ महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा।
  6. 52000 इलेक्ट्रिक बसें - 8000 करोड़ रुपये खर्च कर देश भर में 52000 इलेक्ट्रिक बसें चलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
  7. 8वें वेतन आयोग का गठन - सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग का गठन किया गया है।
  8. टैक्स से जुड़े नियमों को सरल किया गया - टैक्स नियमों को आसान बनाने से नागरिकों को राहत मिली है।
  9. AI में भारत का नेतृत्व - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत ने दुनिया को राह दिखानी शुरू कर दी है।
  10. महिलाओं की नई उपलब्धि - अब देश की महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ाती हैं, जो एक ऐतिहासिक कदम है।

युवाओं और महिलाओं के लिए सरकार की योजनाएं

राष्ट्रपति मुर्मू ने खासकर युवाओं और महिलाओं के लिए सरकार द्वारा की गई पहल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। साथ ही महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनसे उन्हें सशक्त बनाने में मदद मिली है। ड्रोन दीदी योजना इसका एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें महिलाएं ड्रोन उड़ाने में प्रशिक्षित हो रही हैं और इसका इस्तेमाल कृषि से लेकर सुरक्षा तक के कार्यों में हो रहा है।

केंद्र सरकार का कर्तव्य

अंत में राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का प्राथमिक उद्देश्य 140 करोड़ भारतीयों की सेवा करना है। उनकी सरकार इस उद्देश्य के साथ निरंतर काम कर रही है, ताकि हर नागरिक का जीवन बेहतर हो सके और देश को विश्व के शक्तिशाली देशों में शामिल किया जा सके।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!