Delhi: भरभराकर गिरी इमारत, दहल गया इलाका; लोगों ने कहा- 'लगा जैसे भूकंप आ गया'

Edited By Yaspal,Updated: 10 Aug, 2024 06:40 PM

building collapsed people said  it felt like an earthquake had occurred

राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि यहां पर एक पुराना बैंकेट हॉल था, जो जर्जर हालत में था

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि यहां पर एक पुराना बैंकेट हॉल था, जो जर्जर हालत में था। जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में तीन मजदूर काम कर रहे थे। जो मलबे में दब गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो लोग मामूली रूप से घायल हैं, जबकि एक को ज्यादा चोट लगी है। पुलिस के मुताबिक किसी और के दबे होने की खबर नहीं है।

हादसे के बाद का वीडियो आया सामने
घटना के बाद हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में इमारत गिरने के बाद मलबे को देखा जा सकता है। वहीं आस-पास स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। वीडियो में स्थानीय लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया है। वहीं किसी ने कहा कि इमारत गिरने के बाद हर तरफ धुआं-धुआं हो गया था, उन्हें लगा जैसे कहीं पर आग लग गई है। वहीं जब स्थानीय लोगों ने बाहर निकल कर देखा तब स्थिति का पता चल सका। हादसे के बाद एनडीआरएफ सहित अन्य टीमें राहत और बचाव के कार्य में जुट गई हैं।

दिल्ली के द्वारका में भारी बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से एक स्कूल की दीवार ढह गई जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम को द्वारका के बाबा हरिदास नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में शाम छह बजकर 20 मिनट पर जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे और बारिश से बचने के लिए एक बड़े नीम के पेड़ के नीचे रुके थे।

एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़कर गिर पड़ा और दोनों व्यक्ति घायल हो गए। इस पेड़ के गिरने से एक स्कूल की दीवार भी ढह गई। उन्होंने बताया कि राकेश (25) और अशोक कुमार यादव (32) पेड़ और दीवार के मलबे के नीचे फंस गए, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को तुरंत राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!