Breaking




Baba Vanga Predictions 2025: 2025 बनेगा विनाश का वर्ष? बाबा वेंगा की बातों से फैली चिंता

Edited By Anu Malhotra,Updated: 29 Apr, 2025 11:03 AM

bulgarian baba vanga baba vanga predictions  predictions 2025

भविष्य की घटनाओं की रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में चर्चित रही बुल्गारिया की दिव्य दृष्टा बाबा वेंगा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके अनुयायियों का मानना है कि उन्होंने न केवल अतीत की कई बड़ी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी, बल्कि 2025...

नेशनल डेस्क: भविष्य की घटनाओं की रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में चर्चित रही बुल्गारिया की दिव्य दृष्टा बाबा वेंगा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके अनुयायियों का मानना है कि उन्होंने न केवल अतीत की कई बड़ी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी, बल्कि 2025 को लेकर भी कुछ गंभीर चेतावनियां दी थीं – जिनमें से कुछ को लोग अब घट रही घटनाओं से जोड़ने लगे हैं।

2025: एक निर्णायक मोड़?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, वर्ष 2025 मानव सभ्यता के लिए एक अशांत मोड़ साबित हो सकता है। उन्होंने संकेत दिए थे कि इस साल यूरोप में एक भीषण संघर्ष छिड़ सकता है, जिससे महाद्वीप की जनसंख्या में भारी गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों और अनुयायियों का मानना है कि वेंगा की इस चेतावनी को संभावित तीसरे विश्वयुद्ध के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है।

धरती पर कहर बरपाएंगे भूकंप और आपदाएं?

वंशानुगत आपदाओं की चेतावनी देते हुए बाबा वेंगा ने 2025 में भूकंपों, बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ोतरी की बात कही थी। हाल ही में म्यांमार और थाईलैंड में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप को कुछ लोग उनकी भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं।

वैश्विक आर्थिक तंत्र में दरार?

बाबा वेंगा के मुताबिक, 2025 एक गंभीर आर्थिक संकट का वर्ष भी हो सकता है। वैश्विक बाजारों में मंदी की आहट, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और उथल-पुथल भरी भू-राजनीति को उनके कथनों से जोड़ा जा रहा है।

क्या मानवता डगमगाएगी?

उनकी भविष्यवाणियों में यह भी शामिल है कि 2025 में मानव मूल्यों और नैतिकता में गिरावट देखने को मिल सकती है। वेंगा ने इसे "मानवता के पतन की शुरुआत" बताया था। उनके अनुयायी मानते हैं कि तकनीक पर बढ़ती निर्भरता और वैश्विक अशांति इसका संकेत हो सकते हैं।

क्या करें इन भविष्यवाणियों का?

इन भविष्यवाणियों को लेकर जहां कुछ लोग चिंता में हैं, वहीं कई विशेषज्ञ इन्हें मान्यताओं और व्याख्याओं पर आधारित मानते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो भविष्यवाणी को तथ्य नहीं माना जा सकता।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!