आरोपी का घर ढहा देना न्याय नहीं बर्बरता है, यह बंद होना चाहिए : MP में बुलडोजर से कोठी तोड़ने पर भड़की प्रियंका गांधी

Edited By rajesh kumar,Updated: 24 Aug, 2024 03:47 PM

bulldozer justice is unacceptable it must stop priyanka gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि देश में "बुलडोजर न्याय" पूरी तरह अस्वीकार्य है और यह बंद होना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की जब मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर पथराव की घटना के एक आरोपी की कोठी को बुलडोजर से तोड़...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि देश में "बुलडोजर न्याय" पूरी तरह अस्वीकार्य है और यह बंद होना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की जब मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर पथराव की घटना के एक आरोपी की कोठी को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, "अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध एवं उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है, लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है।" उन्होंने कहा कि यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।
 

कांग्रेस नेता के अनुसार, ‘‘कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का।" प्रियंका गांधी ने कहा, "बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।"

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!