Breaking




कल से नई कार खरीदना हो जाएगा महंगा! इन गाड़ियों का बढ़ेगा दाम

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 31 Mar, 2025 06:19 PM

buying a new car will become expensive from tomorrow

अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज ही खरीद लें, क्योंकि 1 अप्रैल से कारों की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है। इस साल जनवरी और फरवरी में पहले ही कंपनियां अपने दाम बढ़ा चुकी हैं और अब एक बार फिर कार खरीदने के लिए ग्राहकों को अपनी जेब और ढीली...

नेशनल डेस्क: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज ही खरीद लें, क्योंकि 1 अप्रैल से कारों की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है। इस साल जनवरी और फरवरी में पहले ही कंपनियां अपने दाम बढ़ा चुकी हैं और अब एक बार फिर कार खरीदने के लिए ग्राहकों को अपनी जेब और ढीली करनी होगी।

क्यों बढ़ रही हैं कारों की कीमतें?

कार कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए कई कारण बताए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  1. इनपुट कॉस्ट में इजाफा – स्टील, एल्यूमीनियम और अन्य कच्चे माल की कीमतें बढ़ गई हैं।

  2. ऑपरेशनल कॉस्ट में वृद्धि – उत्पादन और डिलीवरी की लागत बढ़ गई है।

  3. वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर प्रभाव – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहनों के पुर्जे महंगे हुए हैं।

किन कंपनियों की कारें होंगी महंगी?

1. मारुति सुजुकी: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी 1 अप्रैल से 4% तक कीमतें बढ़ाने जा रही है।

2. टाटा मोटर्स: टाटा ने भी घोषणा की है कि अप्रैल से उसके पैसेंजर व्हीकल्स महंगे हो जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वृद्धि कितनी होगी।

3. किआ मोटर्स: किआ ने 3% तक कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। हाल ही में लॉन्च हुई Kia Syros भी इस बढ़ोतरी से प्रभावित होगी।

4. हुंडई: हुंडई ने भी 3% तक कीमतों में इजाफे की घोषणा की है।

5. होंडा: होंडा कार्स इंडिया ने पहले ही अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की जानकारी दे दी है। हालांकि, कितनी वृद्धि होगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

6. रेनो: फ्रेंच कार निर्माता 1 अप्रैल से 2% तक कीमतें बढ़ाने जा रही है।

7. महिंद्रा: महिंद्रा की गाड़ियां भी 3% तक महंगी होंगी।

आज है डिस्काउंट पाने का आखिरी मौका!

अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज (31 मार्च) आपके लिए सुनहरा मौका है। 1 अप्रैल के बाद आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी, इसलिए यदि आप बचत करना चाहते हैं तो आज ही अपनी पसंदीदा कार बुक कर लें।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!