Breaking




Gold High Record: पहली बार 1 लाख के पार 10 ग्राम गोल्ड! 24 कैरेट Gold का दाम देख चौंक जाएंगे निवेशक

Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Apr, 2025 10:46 AM

buying gold gold price gold price 24 carat 10 grams 24 carat gold price

सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो रुकिए... क्योंकि कीमतें अब 'कीमती' नहीं बल्कि 'इतिहास' रच चुकी हैं। आज यानी 22 अप्रैल 2025 को सोने ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत पहली बार ₹1 लाख के पार पहुंच गई है, जिसने निवेशकों और आम...

नेशनल डेस्क: सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो रुकिए... क्योंकि कीमतें अब 'कीमती' नहीं बल्कि 'इतिहास' रच चुकी हैं। आज यानी 22 अप्रैल 2025 को सोने ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत पहली बार ₹1 लाख के पार पहुंच गई है, जिसने निवेशकों और आम ग्राहकों – दोनों को चौंका दिया है। महज एक दिन में 3000 रुपये की उछाल ने बाजार में हलचल मचा दी है।

क्या है आज का भाव?

वहीं चांदी की बात करें तो वो भी पीछे नहीं है। 1 किलो चांदी की कीमत आज ₹1,01,000 पर चल रही है।

क्या है कीमतों में उछाल की वजह?

  • अंतरराष्ट्रीय तनाव: अमेरिका और चीन के बीच फिर से तनाव गहराया है, जिससे निवेशक सुरक्षित विकल्प यानी सोने की ओर भाग रहे हैं।

  • डॉलर में उतार-चढ़ाव और वैश्विक टैरिफ नीति ने भी सोने को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है।

  • कुछ दिन पहले तक एक्सपर्ट्स कीमतों में गिरावट की बात कर रहे थे, लेकिन अब तेजी का अनुमान ज़्यादा मज़बूत हो गया है।

 सोने की कीमत कौन तय करता है?

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर: लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) गोल्ड का वैश्विक बेंचमार्क सेट करता है।

  • भारत में: इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) इंटरनेशनल रेट में टैक्स, ड्यूटी आदि जोड़कर घरेलू कीमत तय करता है।

 क्या अब भी सही वक्त है निवेश का?

बाजार में विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है। कुछ मानते हैं कि ये सोने की रफ्तार का बस शुरुआत है, तो कुछ इसे "पॉइंट ऑफ सैचुरेशन" मान रहे हैं। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतज़ार करना समझदारी हो सकती है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!