कॉलगर्ल को बुलाया घर, बनाए संबंध... फिर उतार दिया मौत के घाट

Edited By Utsav Singh,Updated: 21 Sep, 2024 04:21 PM

called a call girl to his house made relationship with her

चेन्नई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने कॉलगर्ल महिला को हथौड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आरोपी ने लड़की के शव को टुकड़े-टुकड़े करके सूटकेस में बंद करके पास के ही एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।

तमिलनाडु : चेन्नई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने कॉलगर्ल महिला को हथौड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आरोपी ने लड़की के शव को टुकड़े-टुकड़े करके सूटकेस में बंद करके पास के ही एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।

दरअसल, मामला यह है कि आरोपी एम.मणिकंदन जो कि इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है, जिसकी उम्र महज 23 साल है। उसने कुछ दिन पहले ही थोरईपक्कम में किराए पर अपार्टमेंट में एक फ्लैट लिया था। जिसमें वह अकेले रह रहा था। जहां उसने अपने एक दोस्त की सहायता से कॉलगर्ल से संपर्क किया। जिसके बाद बीते मंगलवार को उसके घर पर एक कॉलगर्ल आई। फिर उसने लड़की के साथ संबंध बनाए। बाद में दोनों के बीच पैसों को लेकर तीखी बहस हो गई। आरोपी लड़का इस बात को लेकर इतना ज्यादा उग्र हो गया कि मणिकंदन ने कॉलगर्ल को अपने घर में रखे हथौड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद लड़की की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Buxar News : गधे की मौत के बाद जमकर हुआ बवाल, 65 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

आरोपी एम.मणिकंदन ने पुलिस को यह बताया कि लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद पैसे को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से मे उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी लड़के ने शव को अपने घर में ही घर में छुपाएं रखा। जिसे वह धीरे-धीरे ठिकाने लगाने वाला था। लेकिन बात तो तब बिगड़ गई जब लड़के को पता चला कि उसके घर वाले समय से एक दिन पहले ही लौट रहे हैं। जिसके बाद आनन- फानन में उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए एक सूटकेस खरीदा। फिर आरोपी ने सूटकेस में लड़की के शव को डाला और घसीटते हुए पास के एक कंस्ट्रक्शन साइट के पास ले गया और वहां इसे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Tirupati Controversy : तिरुपति प्रसाद की पवित्रता हुई बहाल, वेबसाइट पर दी जानकारी

वहीं जब कॉलगर्ल महिला अपने घर पर समय से नहीं पहुंची तो उसके भाई ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए तेजी से इस मामले की जांच शुरु कर दी। जब पुलिस ने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने अपने सूझबूझ से फाइंड माई डिवाइस फीचर का इस्तेमाल कर उस लोकेशन को ट्रैक कर लिया, जहां महिला का फोन ऑफ हुआ था। जब पुलिस इस जगह का पता लगाते हुए पहुंची तो उसे एक बड़ा से सूटकेस मिला। जब पुलिस ने इस सूटकेस को खोला तो उसके अंदर महिला के शव मिले। शव को देखते ही महिला के भाई ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वह उसकी बहन है।

यह भी पढ़ें- UNESCO ने यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम के लिए मांगे है आवेदन, डॉलर में होगी सैलरी...मौज में कटेगी जिंदगी!

अब इस मामले में शामलि आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस को आरोपी तक पहुंचना था। जिसके लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी का सहारा लिया। साथ ही आसपास के लोगों से भी इस मामले के बारे मे पूछताछ की और अंतत: वह आरोपी लड़के एम. मणिकंदन तक पहुंच ही गई। वहीं आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और इस मामले के बारे में पुलिस को बताया कि उसने कब और कैसे इस पूरे घटना को अंजाम दिया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!