मुंबई के विक्रोली में पेड़ से टकराई कार, 2 लोगों की गई जान

Edited By Parminder Kaur,Updated: 22 Aug, 2024 04:49 PM

car collided with a tree in vikhroli mumbai 2 people died

मुंबई के विक्रोली इलाके में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना तड़के हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 23 वर्षीय सिद्धार्थ धागे और 29 वर्षीय रोहित निकम के रूप में हुई है। दोनों विक्रोली पूर्व...

नेशनल डेस्क. मुंबई के विक्रोली इलाके में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना तड़के हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 23 वर्षीय सिद्धार्थ धागे और 29 वर्षीय रोहित निकम के रूप में हुई है। दोनों विक्रोली पूर्व के कन्नमवार नगर के निवासी थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि धागे कथित तौर पर बहुत तेज और लापरवाही से कार चला रहा था, जिससे उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। कार एक होटल के पास मुख्य सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई।

घटना के बारे में राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने धागे और निकम को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!