कोलकाता रेप एंड मर्डर केस : CBI का बड़ा एक्शन, आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और SHO गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 15 Sep, 2024 06:19 AM

cbi takes big action rg kar s former principal sandip ghosh arrested

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का आरोप भी जोड़ा, जो फिलहाल भ्रष्टाचार के एक मामले में न्यायिक हिरासत में है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने यह...

नेशनल डेस्कः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का आरोप भी जोड़ा, जो फिलहाल भ्रष्टाचार के एक मामले में न्यायिक हिरासत में है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के मामले में कथित संलिप्तता के लिए एजेंसी ने ताला पुलिस थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया है। अस्पताल ताला पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। दुष्कर्म और हत्या मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

नौ अगस्त को महिला परास्नातक प्रशिक्षु चिकित्सक का शव अर्धनिर्वस्त्र अवस्था में अस्पताल के संगोष्ठी कक्ष से बरामद किया गया था। सीबीआई अधिकारियों ने शनिवार को यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में मंडल से कई घंटों तक पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं देने पर शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि घोष और पुलिस अधिकारी दोनों को सबूत मिटाने और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। मंडल पर प्राथमिकी दर्ज करने में देरी करने का भी आरोप है। 

सीबीआई अधिकारी ने मीडिया को बताया, ‘‘पुलिसकर्मी से पहले आठ बार पूछताछ की जा चुकी है और हर बार उसने अलग-अलग बयान दिए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कल अदालत में पेश किया जाएगा।'' गिरफ्तारी के बाद होने वाली चिकित्सा जांच के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले, दुष्कर्म-हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस ने एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। केंद्रीय एजेंसी ने अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले में घोष को दो सितंबर को गिरफ्तार किया था। केंद्रीय एजेंसी ने घोष की हिरासत के लिए अदालत में अपील की थी। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने जेल अधिकारियों से उसे सीबीआई हिरासत में भेजने के लिए कहा था।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!