केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के लिए 8 मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने दी जानकारी

Edited By Parveen Kumar,Updated: 21 Sep, 2024 08:50 PM

centre notifies appointment of chief justices of 8 high courts

केंद्र सरकार ने 8 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।

नेशनल डेस्क : दिल्ली उच्च न्यायालय समेत कुल 7 उच्च न्यायालयों में शनिवार को 8 मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये। ये नियुक्तियां उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा मंगलवार को 11 जुलाई की अपनी सिफारिशों में कुछ संशोधन किये जाने के बाद की गईं। दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन को इसका स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।

PunjabKesari

इसी तरह, बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार को केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति केआर श्रीराम को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति इंद्र प्रसन्न मुखर्जी को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान को इसका मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!