कोलकाता में होली के दौरान मेट्रो सेवाओं में बदलाव, कम होगी ट्रेनों की संख्या

Edited By Rahul Rana,Updated: 12 Mar, 2025 03:23 PM

changes in metro services during holi in kolkata

कोलकाता मेट्रो की सेवाओं में शुक्रवार को होली के मौके पर कटौती की जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मेट्रो की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि 14 मार्च को अपराह्न ढाई बजे से  उत्तर-दक्षिण गलियारे पर कुल 60 सेवाएं संचालित की...

नेशनल डेस्क। कोलकाता मेट्रो की सेवाओं में शुक्रवार को होली के मौके पर कटौती की जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मेट्रो की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि 14 मार्च को अपराह्न ढाई बजे से  उत्तर-दक्षिण गलियारे पर कुल 60 सेवाएं संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में इस गलियारे पर कुल 262 सेवाओं का संचालन किया जाता है। 

होली के दिन सुबह के समय राज्य में सार्वजनिक परिवहन आमतौर पर बंद रहता है। पूर्व-पश्चिम गलियारे के एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान खंड पर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे से 42 सेवाएं संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में इस खंड पर कुल 130 सेवाएं संचालित की जाती हैं। पूर्व-पश्चिम गलियारे के सियालदह-सेक्टर पांच खंड पर 14 मार्च को अपराह्न तीन बजे से कुल 22 सेवाओं का संचालन किया जाएगा। सामान्य कार्य दिवसों पर इस खंड पर कुल 106 सेवाओं का संचालन किया जाता है। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

197/4

19.0

Rajasthan Royals

Royal Challengers Bengaluru are 197 for 4 with 1.0 overs left

RR 10.37
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!