mahakumb

जिस स्कूल में पति पढ़ाता था, उसी के सामने पेड़ पर लटकी मिली पत्नी और बेटी की लाश, मचा हड़कंप

Edited By rajesh kumar,Updated: 07 Dec, 2024 12:50 PM

chhattisgarh quarrel teacher husband woman suicide daughter front school

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में शिक्षक पति से विवाद के बाद महिला ने बेटी के साथ फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान मीना गुप्ता (35) और उनकी बेटी आस्था गुप्ता (सात) के रूप में हुई है।

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में शिक्षक पति से विवाद के बाद महिला ने बेटी के साथ फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान मीना गुप्ता (35) और उनकी बेटी आस्था गुप्ता (सात) के रूप में हुई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 
उन्होंने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को कुन्नी हाई स्कूल के सामने एक पेड़ पर फंदे से एक महिला और एक बच्ची का शव लटका होने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद 
उन्होंने बताया कि मीना का पति संजय कुन्नी गांव के हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद था। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मीना अपनी बेटी के साथ स्कूल पहुंची तब वहां पति से फिर विवाद हो गया।

पेड़ पर लटके मिली पत्नी और बेटी के शव 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद के बाद मां-बेटी स्कूल के बाहर बैठे रहे और शाम को स्कूल बंद किए जाने तक भी दोनों स्कूल के बाहर थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह लोगों ने स्कूल के सामने एक पेड़ पर दोनों का शव लटका देखा। पुलिस को आशंका है कि रात में मीना ने बेटी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!