Edited By rajesh kumar,Updated: 14 Feb, 2025 06:28 PM

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी सगी बुआ के साथ छेड़खानी की। महिला ने जब विरोध किया तो युवक ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी सगी बुआ के साथ छेड़खानी की। महिला ने जब विरोध किया तो युवक ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने बुआ को दांत भी काट दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: गला घोंटा, धड़ से अलग कर दिया सिर... 8 दिन तक सेप्टिक टैंक में छुपाकर रखा शव
यह मामला रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय महिला जब घर में अकेली थी तो पड़ोस में रहने वाला भतीजा गौतम कुलदीप उसके घर आया। इसके बाद दोनों ने जमकर शराब पी। बुआ को अकेला पाकर नशे में घुत युवक की नियत बिगड़ गई। युवक अपनी बुआ के साथ छेड़खानी करने लगा। घटना के बाद महिला ने अपने परिवार को जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: शिव भवानी सेना ने लाठी-डंडों के साथ पार्कों में किया विरोध, वैलेंटाइन डे मना रहे प्रेमी जोड़े भागे (Video)
इसके बाद दोनों परिवार के बीच बातचीत हुई लेकिन मामला नहीं सुलझा। महिला अपने परिवार के साथ चक्रधर नगर थाना पहुंची और आरोपित भतीजे के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।