CIA अफसर की दरिंदगी: ड्रिंक में नशा देकर करता था यौन शोषण, 25 से ज्यादा महिलाओं को बनाया अपना शिकार

Edited By Parminder Kaur,Updated: 19 Sep, 2024 01:05 PM

cia officer exploitation case history brian jeffrey

अमेरिका की मैक्सिको सिटी के एक CIA अफसर को यौन शोषण केस में कोर्ट ने 30 साल की सजा सुनाई है। जज ने बताया कि इस मामले के बारे में जानकर वे भी चौंक गए और मीडिया को केस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोषी का नाम ब्रायन जेफरी रेमंड है। उसके खिलाफ...

नेशनल डेस्क. अमेरिका की मैक्सिको सिटी के एक CIA अफसर को यौन शोषण केस में कोर्ट ने 30 साल की सजा सुनाई है। जज ने बताया कि इस मामले के बारे में जानकर वे भी चौंक गए और मीडिया को केस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोषी का नाम ब्रायन जेफरी रेमंड है। उसके खिलाफ पुलिस जांच 2020 में शुरू हुई थी। उसकी हरकतों का खुलासा तब हुआ, जब एक नग्न महिला को मैक्सिको सिटी स्थित उनके घर की खिड़की से मदद के लिए चिल्लाते हुए देखा गया। लोगों ने महिला को रेस्क्यू करके पुलिस तक पहुंचाया, जिसने ब्रायन की दरिंदगी की कहानी पुलिस को सुनाई। मामला सामने आने के बाद CIA डिपार्टमेंट ने भी ब्रायन को नौकरी से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की तो कई महिलाएं सामने आईं, जिन्होंने ब्रायन के खिलाफ यौन शोषण की शिकायतें दर्ज कराई। ब्रायन उन्हें नशा देकर यौन शोषण करता था और अश्लील तस्वीरें क्लिक करता था।


ड्रिंक में नशा देकर करता था यौन शोषण 


ब्रायन ने 25 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण किया, जिसके बाद उसे  इस केस में 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई। 48 वर्षीय ब्रायन जेफरी रेमंड को नवंबर 2023 में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद ब्रायन को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। वहीं डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू ग्रेव्स ने जज को बताया कि जब ब्रायन सरकारी कर्मचारी था, तब वह अनजान महिलाओं को अपने सरकारी आवास पर बहला फुसलाकर ले जाता था और उन्हें नशीला पदार्थ देता था। फिर वह उन्हें बेडरूम में ले जाकर उनके कपड़े उतार देता था। अश्लील तस्वीरें और वीडियो क्लिक करने के बाद खुद भी उनका यौन शोषण करता था। वरिष्ठ अधिकारी निकोल अर्जेंटिएरी ने बताया कि रेमंड ने 14 साल में 25 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया। कुछ ने पुलिस को शिकायतें दी तो कुछ इज्जत के डर से सामने नहीं आईं, लेकिन अपनी आपबीती वकीलों को जरूर सुनाई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रायन जेफरी रेमंड की आखिरी पोस्टिंग मैक्सिको सिटी में थी। FBI ने अक्टूबर 2021 में लोगों को ब्रायन के बारे में जानकारी दी और पीड़ितों से सामने आने की अपील की। इस केस की जांच 31 मई 2020 को शुरू हुई थी। तलाशी के दौरान रेमंड के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए, जिनमें कम से कम 24 बेहोश और नग्न महिलाएं नजर आ रही हैं। रेमंड ने कई वर्षों तक सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) में काम किया था और वह पेरू सहित कई देशों में नियुक्त रहा। उसे स्पेनिश और मंदारिन भाषाएं आती हैं। अगस्त 2018 से मई 2020 तक ब्रायन ने मैक्सिको स्थित अमेरिकी दूतावास में भी काम किया। लेकिन उसकी इन हरकतों ने अमेरिकी पुलिस के नाम को बदनाम कर दिया है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!